फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक: कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां का 99 साल की उम्र में निधन

Thu, 23 Sep 2021 12:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां पूरन डावर का गुरुवार की सुबह निधन हो गया।
वह 99 साल की थीं। श्यामक डावर बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर में से एक हैं।
विज्ञापन
श्यामक डावर की मां पूरन डावर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां पूरन डावर का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह 99 साल की थीं और बढ़ती उम्र संबंधी होने वाली दिक्कतों के चलते बीमार थीं। उनके निधन पर कई सितारों ने शोक जताया है।

विज्ञापन


श्यामक डावर बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर में से एक हैं। उन्हें भारत में डांस की दुनिया में क्रांति लाने के लिए जाना जाता है। श्यामक डावर को फिल्म 'दिल तो पागल है' के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है।

श्यामक डावर बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उनके कोरियोग्राफी निर्देशन में बनी फिल्में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। आपको बता दें कि जिस दौर में सरोज खान, फराह खान, गणेश आचार्य जैसी मशहूर हस्तियां कोरियोग्राफी में अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं, उस जमाने में श्यामक डावर कोरियोग्राफी के ब्रांड बन चुके थे। वह हॉलीवुड ब्रायन एडम्स, ओपरा विन्फ्रे, टॉम क्रूज, रिचर्ड गियर, विल स्मिथ और स्टीव वॉन्डर के साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें