फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के लिए दिखी फैन की दीवानगी, कार का पीछा कर अभिनेता को किया KISS

Thu, 09 Feb 2023 02:48 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन ने शहजादा के आगरा प्रमोशन के दौरान की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में कार्तिक अपनी कार के अंदर बैठे हुए हैं और कुछ फैंस उनका पीछा कर रहे हैं।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। 17 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में कार्तिक एक बार फिर कृति सेनन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। अभिनेता अलग-अलग शहरों में फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं, अब कार्तिक आर्यन का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता के फैन का प्यार देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

 
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने 'शहजादा' के आगरा प्रमोशन के दौरान की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में कार्तिक अपनी कार के अंदर बैठे हुए हैं और कुछ फैंस उनका पीछा कर रहे हैं। इतनी ही कार्तिक की कार के बगल में एक बाइक आती है, जिसे चला रहा लड़का कार्तिक का नाम लेकर उन्हें किस करता है और पीछा वाला फोन से वीडियो बना रहा होगा है। इसको देखकर कार्तिक जोर से हंस पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Sid-Kiara: ससुराल पहुंचीं सिद्धार्थ की दुल्हनिया कियारा का हुआ जोरदार स्वागत, ढोल की थाप पर जमकर नाचा कपल
विज्ञापन



कार्तिक के प्रति फैन के ये दीवानगी सोशल मीडिया यूजर को भी काफी पसंद आ रही है और वे भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। कोई कमेंट कर कार्तिक से मिलने की दुआ कर रहा है, तो किसी ने उन्हें अगला शाहरुख खान बताया। इसके अलावा कार्तिक आगरा में कृति सेनन के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे और अपने फैंस से मुलाकात की। इसके बाद अभिनेता कई जगह इवेंट में जाते दिखाई दिए और आखिर में उन्होंने आगरा का मशहूर पेठा खरीदा और वापस लौट गए।
विज्ञापन

Sid Kiara Reception: होश उड़ा देगा सिड-कियारा के रिसेप्शन का खर्चा, ये है हॉल की कीमत से खाने तक की जानकारी  

गौरतलब हो कि कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' पहले 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन फिर बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' की आंधी और शाहरुख खान की रिस्पेक्ट में अभिनेता ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। अब यह फिल्म 17 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म से कार्तिक बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रहे हैं। 
Pia Bajpai: झूठ बोलकर मुंबई का रुख, कुत्ते के साथ रूम शेयर....दुख की घड़ी में रोमांटिक सीन, पिया ने झेले कष्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें