फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: अभिषेक बच्चन के व्यवहार पर टीका-टिप्पणी करते नजर आए अनुराग! बोले- शुरुआत में थे काफी रूखे

Thu, 09 Feb 2023 12:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि अनुराग कश्यप ने फिल्म 'युवा' (2004) के दौरान अभिषेक के साथ बतौर डायलॉग राइटर काम किया था। वहीं, फिल्म 'मनमर्जियां' में बतौर निर्देशक काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि अनुराग कश्यप और अभिषेक बच्चन के रिश्ते एक वक्त पर काफी तल्ख रहे थे। हालांकि, बाद में दोनों ने गिले-शिकवे दूर कर फिल्म 'मनमर्जियां' में साथ काम किया। इसके बाद कई बार अनुराग कश्यप ने अभिषेक की तारीफ की है। मगर, हाल ही में वह अभिषेक बच्चन के शुरुआती व्यवहार पर टिप्पणी करते नजर आए। एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने कहा कि इंडस्ट्री में आने के बाद शुरुआत में अभिषेक बच्चन का व्यवहार काफी रूखा था। जूनियर बच्चन को लेकर अनुराग कश्यप ने और क्या कहा? आइए जानते हैं...

विज्ञापन


बता दें कि अनुराग कश्यप ने फिल्म 'युवा' (2004) के दौरान अभिषेक के साथ बतौर डायलॉग राइटर काम किया था। वहीं, फिल्म 'मनमर्जियां' में बतौर निर्देशक काम कर चुके हैं। अनुराग कश्यप ने कहा कि जब पहली बार उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ काम किया तो अभिषेक चीजों को गंभीरता से नहीं लिया करते थे। हालांकि, बाद में 'मनमर्जियां' के दौरान अभिषेक बच्चन का व्यवहार बिल्कुल अलग था। बता दें कि फिल्म 'युवा' में अभिषेक बच्चन के अलावा विवेक ओबेरॉय, अजय देवगन, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, ईशा देओल भी नजर आए। वहीं, 'मनमर्जियां' में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल नजर आए।
Box Office Report: 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने से महज इतनी दूर 'पठान', साउथ की फिल्मों का ऐसा रहा हाल
विज्ञापन


अनुराग कश्यप ने कहा, 'मैंने और अभिषेक ने फिल्म 'युवा' में साथ काम किया। मैंने फिल्म के लिए डायलॉग लिखे थे। उस फिल्म में मेरे भाई ने भी काम किया। हमने अभिषेक के साथ उस फिल्म की डबिंग पर भी काफी काम किया था... अभिषेक बहुत मेहनती इंसान हैं। संस्कारी हैं। उन्हें खाने-पीने का काफी शौक है। लेकिन, शुरुआत में अभिषेक का व्यवहार काफी रूखा था। चीजों को गंभीरता से न लेते हुए वह हर चीज का मजाक बनाया करते थे।'
विज्ञापन

Amrita Singh: अमृता सिंह का पाकिस्तान से है खास कनेक्शन, 'छोटे नवाब' से शादी कर बॉलीवुड में मचा दिया था तहलका

अनुराग कश्यप ने आगे कहा, 'वक्त के साथ लोग परिपक्व होते हैं। अभिषेक भी हुए। शुरुआती दौर के अभिषेक बच्चन और जिनके साथ मैंने 'मनमर्जियां' में काम किया, दोनों बिल्कुल अलग थे।' अभिषेक बच्चन के अलावा अनुराग कश्यप ने अमिताभ बच्चन को लेकर भी बातें कीं। उन्होंने वह वक्त याद किया जब टीवी शो 'युद्ध' के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। अनुराग का कहना है कि अमिताभ बच्चन आलोचनाओं को बखूबी लेते हैं। बता दें कि अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'प्यार विद डीजे मोहब्बत' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 3 फरवरी 2023 को रिलीज हुई है। 
Throwback Thursday: जब फीमेल फैन के लिए शाहरुख खान को बनाना पड़ा अक्षय कुमार, किस्सा पढ़कर छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें