शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म हौंसला रख ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। इस फिल्म ने सभी पंजाबी फिल्मों के शुरुआती रिकॉर्ड के तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस में तीन दिन में वर्ल्डवाइड ग्रॉस 17.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस बात का खुलासा खुद दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया है।
दशहरे पर रिलीज यह फिल्म तमाम कोविड प्रतिबंधों और 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के बावजूद जबरदस्त बिजनेस कर रही है। रिलीज के पहले दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.15 करोड़ था। दूसरे दिन फिल्म ने 5.85 करोड़ की कमाई की थी। रविवार का दिन फिल्म के लिए बेहतर रहा और मूवी के तीसरे दिन की कमाई 6.50 करोड़ रुपये रही। फिल्म हौंसला रख 15 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में पहली बार शहनाज गिल, दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आ रही हैं।