मीरा राजपूत और शाहिद कपूर परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। मीरा ने मालदीव से अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं हैं। उन्होंने खुद को एक तस्वीर में 'बीच बम' बताया है। यह तस्वीर समुद्र किनारे की है और इसमें मीरा सफेद बिकनी और हरे रंग के श्रग में दिख रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, बीच बम। सचमुच इसे बंद नहीं किया है। उनकी इस तस्वीर पर प्रशंसकों की कई तरह की टिप्पणियां आ रही हैं। मीरा के फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और दिल वाले इमोजी बना रहे हैं। वहीं, उनके एक फैन ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- दुनिया को दिखा दो मीरा आज...
गौरतलब है कि मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। उनकी बिकनी वाली नई तस्वीर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। बिकनी में वह स्टार से कम नहीं लग रही हैं। हालांकि, इससे पहले भी वह बिकनी में अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। लेकिन इस नई तस्वीर में वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।