फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल और गुरु रंधावा की केमिस्ट्री के कायल हुए फैंस, बोले- शादी कर लो

Thu, 28 Dec 2023 11:57 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शहनाज गिल और गुरु रंधावा का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक पंजाबी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
शहनाज गिल और गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मिडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 13 में नजर आने के बाद शहनाज गिल कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। हर दिन वो किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनीं ही रहती हैं। बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला से उनकी दोस्ती, सिद्धार्थ की मौत के बाद खुद ट्रांसफॉर्म करना, अपनी हर जीत को अपने दोस्त सिद्धार्थ के नाम करना, शहनाज की इन्हीं अदाओं ने उन्हें हर दिल अजीज स्टार बना दिया है। इधर, काफी समय से शहनाज गिल और गुरु रंधावा की दोस्ती की खबरें खूब आ रही हैं। दोनों सितारों को साथ में काफी समय बिताते भी देखा जाता है। पिछले दिनों शहनाज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें गुरु रंधावा और शहनाज मस्ती वाले मूड में दिख रहे हैं। 

Bigg Boss17: फिर बढ़ने लगीं मुनव्वर-आयशा के बीच नजदीकियां? कॉमेडियन ने कह डाली दिल की बात

फैंस को पसंद आई गुरु-शहनाज की केमिस्ट्री 
विज्ञापन

शहनाज गिल और गुरु रंधावा का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक पंजाबी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। शहनाज अपने पुराने मस्ती वाले अंदाज में भांगड़ा का स्टेप्स कर रही हैं और गुरु उनके स्टेप्स को फॉलो करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री लाजवाब है। गुरु के साथ शहनाज काफी खुश भी दिखाई दे रहीं हैं। वहीं, वीडियो के अगले हिस्से में शहनाज कुछ समझ पातीं इसके पहले ही गुरु उन्हें गोद में उठा कर वहां से निकल जाते हैं। लोगों को गुरु का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। 
 
 

क्या धूम 4 में नजर आएंगे शाहरुख खान?

दोनों साथ में क्यूट दिख रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के कमेंट वाले सेक्शन में शहनाज के फैन प्यारे-प्यारे कमेंट्स लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'किस-किस को शहनाज और गुरु की जोड़ी पसंद है'। वहीं, एक ने लिखा है, 'भाई इन दोनों को समझा दो, ये एक-दूसरे के साथ बेहद प्यारे लगते हैं। कह दो इनसे शादी कर लें।' एक और यूजर ने लिखा है, 'दोनों साथ में कितने क्यूट दिख रहे हैं, नजर न लगे।' वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज पंजाबी गानों के अलावा पिछले दिनों 'थैंक यू फॉर कमिंग' फिल्म में भी दिखाई दी थीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें