शत्रुघ्न सिन्हा ने किया दिलचस्प खुलासा
उन्होने बताया कि अमिताभ से पहले इस किरदार के लिए उनसे संपर्क किया गया था। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया कि फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी ने इस प्रोजेक्ट के लिए उनका इंतजार किया, लेकिन कई फिल्मों में काम करने की वजह से वे इस किरदार को नहीं निभा सके।
शोले और दीवार का मिला था ऑफर
इस बातचीत में उन्होंने अमिताभ बच्चन अभिनीत दीवार और मनोज कुमार के निर्देशन में बनी शोर जैसी फिल्मों को भी रिजेक्ट करने को लेकर खुलासा किया। शत्रुघ्न ने कहा, ''अमिताभ बच्चन का शोले का किरदार मेरे पास आया था, रमेश सिप्पी ने भी यह बात अपनी किताब में लिखी है। इसके लिए मैंने डेट्स निकालने की कोशिश की, लेकिन उस समय मैं कई फिल्मों में काम कर रहा था और रमेश जी मुझे फिल्म को लेकर निश्चित तारीखें नहीं बता पा रहे थे, वे चाहते थे कि मैं अपनी सभी तारीखें इस फिल्म के लिए रोक दूं, लेकिन ऐसा न हो सका। मुझे लगता है कि मुझे उस फिल्म में काम करना चाहिए था। मैंने इसमें काम नहीं किया, लेकिन मुझे अमिताभ बच्चन के लिए भी खुशी होती है, जिन्हें शोले से इतना बड़ा ब्रेक मिला और वह नेशनल आइकन बन गए।"
आज तक नहीं देखीं ये फिल्में