फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने 'ब्लडी डैडी' को ओटीटी पर रिलीज करने का बताया कारण, एक्शन सीन्स का भी किया खुलासा

Wed, 24 May 2023 03:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहिद कपूर ने खुलासा किया कि 'ब्लडी डैडी' को ओटीटी रिलीज के लिए डिजाइन किया गया था और इसे कभी सिनेमाघरों में रिलीज करने के बारे में प्लान नहीं किया गया था।
विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्लडी डैडी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक बार फिर वह इस फिल्म के जरिए एक्शन मोड में आ चुके हैं। 'ब्लडी डैडी' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका हैं। इस दौरान अभिनेता ने अपने फिल्म की ओटीटी रिलीज के बारे में बात की। साथ ही इस फिल्म को लेकर निर्देशक अली ने कहा, "यह फिल्म ड्रग्स पर आधारित है, यह खुनी फिल्म है।"

विज्ञापन

 

Trending Videos

ब्लडी डैडी - फोटो : social media
शाहिद कपूर ने खुलासा किया कि 'ब्लडी डैडी' को ओटीटी रिलीज के लिए डिजाइन किया गया था और इसे कभी सिनेमाघरों में रिलीज करने के बारे में प्लान नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, "यह कुछ ऐसा है, जिसकी हमने तीन साल पहले योजना बनाई थी कि इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। कई लोगों ने मुझसे पूछा कि हम इसे सिनेमाघरों में रिलीज क्यों नहीं कर रहे हैं, लेकिन हमने इसे ओटीटी के लिए डिजाइन किया था।''

Bloddy Daddy Trailer Release: किलिंग मशीन बन शाहिद कपूर ने मचाया बवाल, ट्रेलर में दिखा एक्टर का खतरनाक अंदाज

 

ब्लडी डैडी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे खुलासा किया कि प्रदर्शकों ने उन्हें बुलाया था और उन्हें सिनेमाघरों में अपनी फिल्म रिलीज करने के लिए कहा था। आज फिल्म देखने के बदलते माध्यम के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, ''यह शुरुआत बहुत पहले ही हो चुकी थी। घर पर सामग्री देखना एक आरामदायक अनुभव की तरह है और थिएटर जाना एक इवेंट एक्सपीरियंस की तरह है, जहां आप थिएटर जाते हैं और परिवार के साथ एक दिन बाहर बिताते हैं। हालांकि, बहुत से लोग ऐसा चाहते थे फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो। प्रदर्शकों ने फोन किया और हमें इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए कहा, लेकिन हमने जो सोचा था, उस पर कायम रहे।''

Adipurush Premier: पराक्रमी राम की यशगाथा के प्रीमियर का दिन बदला, दोनों शो हाउसफुल, बंद हुई टिकटों की बिक्री

 
विज्ञापन

अली अब्बास जफर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में शाहिद के एक्शन सीक्वेंस पर बात करते हुए अली अब्बास जफर ने कहा, “शाहिद के साथ एक चीज थी, जो कभी भी समस्या नहीं बनी, वह था उनका एक्शन सीन। उन्हें मूवमेंट और डांस की बहुत अच्छी समझ है। एक्शन यूनिट उनकी एक्शन के प्रति समझ से प्रभावित था। फिल्म में 99 प्रतिशत एक्शन वास्तविक है और यह सब खुद शाहिद ने ही किया है।''

Gulshan Devaiah: 'गांव में मानसिक तनाव नहीं', नवाजुद्दीन के इस बयान को गुलशन देवैया ने ठहराया गलत, कही यह बात

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें