फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulshan Devaiah: 'गांव में मानसिक तनाव नहीं', नवाजुद्दीन के इस बयान को गुलशन देवैया ने ठहराया गलत, कही यह बात

Wed, 24 May 2023 01:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा था कि गांव के डिप्रेशन का शिकार नहीं होते हैं। वहीं अब अभिनेता की बात को गलत ठहराते हुए गुलशन देवैया ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, गुलशन देवैया - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि गांवों में कोई भी कभी उदास नहीं होता है और शहरवासी अपनी भावनाओं का महिमामंडन करते हैं। डिप्रेशन को लेकर की गई इस टिप्पणी के लिए अभिनेता को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। अब नवाजुद्दीन की बात पर अभिनेता गुलशन देवैया ने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर ट्वीट किया है और इसे 'धृतराष्ट्र और गांधारी सिंड्रोम' कहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या बोले गुलशन
गुलशन ने ट्वीट किया कि वह नवाजुद्दीन के काम के कारण उनकी बहुत इज्जत करते हैं और उनकी कला को सम्मान देते हैं, लेकिन वह मानसिक स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में दिए उनके बयान को गंभीरता से नहीं ले सकते। गुलशन ने कहा कि शराब और नशा ग्रामीण समुदायों में मौजूद हैं और वे मानसिक बीमारियां हैं।

Ranbir Kapoor: रणबीर ने इस सुपरस्टार को बेटी राहा के लिए बताया परफेक्ट बेबीसिटर, कहा- उनको बस अपनी बांहें..

गांव के लोग भी हैं डिप्रेशन का शिकार
गुलशन ने कहा कि गांव में कई लोग शराब की चपेट में हैं और उन्हें इस नशे की लत इसलिए नहीं लगी है, क्योंकि वे इसे प्यार करते हैं, बल्कि यह एक तरह का लक्षण है कि वह अपने किसी तरह के गम से जूझ रहे हैं। वे ट्रॉमा का शिकार हैं, जिससे वह उबर नहीं पा रहे हैं और उसके लिए उन्होंने शराब और नशा का सहारा लिया है।
 

Sudhanshu Pandey: इंडस्ट्री की गुटबाजी पर सुधांशु पांडे का प्रहार, बोले- छोड़ने पड़े हैं बड़े-बड़े प्रोजेक्ट
विज्ञापन

गुलशन का वर्कफ्रंट
वहीं बात करें गुलशन देवैया की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह अगली बार बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ जंगली पिक्चर्स की 'उलझ' में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया कर रहे हैं।

Karan Johar: करण जौहर ने हिंदी सिनेमा में पूरे किए 25 साल, अंग्रेजी में जारी किया अपने अनुभवों का वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें