फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scam 2003 Vol 2: 'स्कैम 2003 द तेलगी स्टोरी' के अगले भाग का ट्रेलर जारी, इस दिन रिलीज होगी हंसल मेहता की सीरीज

Wed, 18 Oct 2023 09:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेब सीरीज 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' के पहले भाग की सफलता के बाद निर्देशक हंसल मेहता अब इसके अगले और अंतिम भाग के साथ वापस आने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
स्कैम 2003 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षद मेहता की वेब सीरीज 'स्कैम 2003' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब सीरीज के पहले भाग की सफलता के बाद निर्देशक 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' का अगला और अंतिम भाग वॉल्यूम 2 के साथ वापस आने के लिए तैयार हैं। यह सीरीज पहले भाग के आगे की कहानी को बयां करेगी। यह एक फल विक्रेत घोटालेबाज बने अब्दुल करीम तेलगी के घोटाला करने की कहानी बताएगी। अब सीरीज के दूसरे भाग का ट्रेलर जारी हो चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos

सबसे बड़े घोटाले की कहानी
यह सीरीज कर्नाटक के खानापुर में जन्मे एक फल विक्रेता अब्दुल करीम तेलगी के जीवन पर आधारित है। साथ ही यह तेलगी के भारत के सबसे बड़े घोटालों में से एक के पीछे मास्टरमाइंड बनने की कहानी दिखाएगी, जो 18 राज्यों में फैल गया और घोटाले से पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस सीरीज में देश को हिलाकर रख देने वाले 30,000 करोड़ रुपये के घोटाले की कहानी भी गहराई से दिखाई जाएगी।



SRK-Suhana Film: शाहरुख-सुहाना की फिल्म पर आया नया अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

इस दिन रिलीज होगी सीरीज
पहले सीरीज के बाद अगले भाग का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। आज सीरीज का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। यह सीरीज सोनी लिव पर तीन नवंबर से स्ट्रीम होगी। यह सीरीज राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता और तुषार हीरानंदानी के जरिए निर्देशित है। इस सीरीज में गगन देव रियार, सना अमीन शेख, भावना बलसावर, भरत जाधव, जेडी चक्रवर्ती, भरत दाभोलकर के अलावा, श्रृंखला में शशांक केतकर, तलत अजीज, निखिल रत्नपारखी, विवेक मिश्रा, हिता चन्द्रशेखर, अजय जाधव, दिनेश लाल यादव भी अहम भूमिका में हैं।
Rupali Ganguly: कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं रूपाली गांगुली, 'अनुपमा' ने बताई फिल्मों से दूर रहने की वजह
विज्ञापन

पहले सीरीज की कहानी
'स्कैम 2003' सीरीज, 2003 के तेलगी स्कैम पर आधारित है, जिसमें नकली स्टांप पेपर छापने वाले दोषी अब्दुल करीम तेलगी की कहानी दिखाई गई है। अब्दुल ने एक वेंडर के रूप में शुरुआत की और ट्रैवल कंपनियों में काम करते हुए उसे नकली टिकटों का विचार आया। कई राज्यों में फैले इस घोटाले ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। पहली सीरीज में दिखाया गया कि तेलगी ने स्टांप पेपर प्रिंट करने के लिए नासिक सिक्योरिटी प्रेस से बंद हो चुकी प्रिंटिंग मशीनें खरीदीं। अगले छह से सात वर्षों तक वह नकली स्टांप पेपर छापने के लिए मशीनें खरीदता रहा। अब आगे की सीरीज में मास्टरमाइंड बनने की कहानी देखने को मिलेगी। वेब सीरीज को पत्रकार संजय सिंह द्वारा लिखित हिंदी पुस्तक रिपोर्टर की डायरी से रूपांतरित किया गया है।
Celina Jaitly: समलैंगिक विवाह पर आए फैसले पर सेलिना जेटली ने जताई निराशा, बोलीं- कोई गलत मांग नहीं की जा रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें