फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saumya Tandon: 'भाभी जी घर पर हैं' की गोरी मेम का बड़ा खुलासा, बोलीं 'मेरा सबसे फ्लॉप शो शाहरुख खान के साथ है'

Wed, 24 Jan 2024 11:09 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सौम्या टंडन 'भाभी जी घर पर है' में 'अनीता' का किरदार निभाकर मशहूर हुईं, लेकिन इस सीरियल से पहले उन्होंने कई और प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था। सौम्या को उन प्रोजेक्ट्स में वैसी सफलता नहीं मिली जो उन्हें 'भाभी जी घर पर हैं' से मिली।
विज्ञापन
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2023 अगर किसी एक सितारे के नाम रहा है तो वे हैं बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान। शाहरुख खान की एक नहीं बल्कि तीन-तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। 'पठान, 'जवान' और 'डंकी' साल 2023 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक हैं, लेकिन शाहरुख खान के लिए ये सफर हमेशा आसान नहीं रहा है। उन्होंने भी अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। उन्हीं उतार चढ़ाव के दिनों में शाहरुख ने कई टीवी शो भी किए थे। एक टेलीविजन रियलिटी शो में उन्होंने टीवी की सुपरस्टार सौम्या टंडन के साथ भी काम किया था। पिछले दिनों सौम्या टंडन ने मीडिया से बात करते हुए किंग खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। 
विज्ञापन


करियर का सबसे बड़ा फ्लॉप शाहरुख के साथ 
सौम्या टंडन 'भाभी जी घर पर है' में 'अनीता' का किरदार निभाकर मशहूर हुईं, लेकिन इस सीरियल से पहले उन्होंने कई और प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था। सौम्या को उन प्रोजेक्ट्स में वैसी सफलता नहीं मिली जो उन्हें 'भाभी जी घर पर हैं' से मिली। सौम्या मीडिया से बातें करती हुई कहती हैं, 'मुझे एक शो ऑफर हुआ था, जिसमें मैं शाहरुख खान के साथ काम करने वाली थी। मुझे लगा था कि अब मेरा टाइम आने वाला है। शाहरुख खान के साथ काम करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन मेरा वो शो चला नहीं। 'जोर का झटका: टोटल वाइप आउट' रियलिटी शो मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी फ्लॉप है, और वही शो मैंने शाहरुख खान के साथ होस्ट किया था। 

Bade Miyan Chote Miyan:  आ गया धांसू टीजर, हिंदुस्तान पर आई प्रलय से दो-दो हाथ करते दिखे टाइगर और खिलाड़ी
विज्ञापन


शाहरुख हैं जेंटलमैन 
सौम्या टंडन शाहरुख खान के साथ अपने काम के अनुभव को साझा करते हुए बताती हैं, 'जब मैं उनके साथ काम कर रही थी, तब उन्होंने मुझे हमेशा ही स्पेशल फील करवाया। वे इतने बड़े स्टार हैं लेकिन उन्होंने कभी इस चीज को जताया नहीं। वे हमेशा मुझसे पूछते थे कि और रिहर्शल तो नहीं करना है, जैसे कोई दूसरा को-स्टार आपसे पूछेगा बिलकुल वैसे ही। शाहरुख जब आपके साथ होते हैं तो वे केवल आपके साथ ही होते हैं और आपको वे सबसे ज्यादा खास महसूस करवाते हैं। वे सच में जेंटल मैन हैं।'

Main Atal Hoon: अगर एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बने तो क्या करेंगे पंकज त्रिपाठी? अभिनेता ने बताई अपनी योजना

सौम्या टंडन का वर्कफ्रंट 
विज्ञापन

पिछली बार सौम्या टंडन 'भाभी जी घर पर हैं' में 'अनीता' के किरदार में दिखीं थीं। उस सीरियल से पहले उन्होंने 'जब वी मेट' में करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था। इन दिनों सौम्या टीवी की दुनिया से ब्रेक लेकर अपना मी-टाइम एन्जॉय कर रही हैं और इवेंट्स होस्ट कर रही हैं। अपने एक इंटरव्यू में सौम्या ने कहा था कि भविष्य में वे किसी वेब सीरीज का हिस्सा बनना चाहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें