अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' सिनेमाघरों में लगी हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता ने लीड भूमिका अदा की है। एक बार फिर इस फिल्म में उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। हाल ही में पकंज त्रिपाठी से एक मीडिया बातचीत के दौरान सवाल पूछा गया कि अगर वे एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बनते हैं तो क्या करेंगे? इसका उन्होंने खूब दिलचस्प जवाब दिया।