फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने नीतू कपूर के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, लिखा-लव यू

Tue, 19 Oct 2021 02:01 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने नीतू कपूर के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने फैंस के लिए पहली बार एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। यह एक विंटेज फोटो है,
विज्ञापन
त्रिशाला और नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने नीतू कपूर के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने फैंस के लिए पहली बार एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। यह एक विंटेज फोटो है, जिसमें त्रिशाला दत्त ने नीतू कपूर के गले में हाथ डाल रखा है और वह मुस्करा रही हैं। तस्वीर में बच्ची त्रिशाला खुश होकर नीतू कपूर से लिपटी हुई हैं और दोनों ही कैमरे की तरफ देखकर खिलखिला रहे हैं। इस तस्वीर को त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है और इसका कैप्शन भी साझा किया है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, देखो मुझे क्या मिला !! लव यू नीतू कपूर। इसके साथ ही त्रिशाला ने दिल वाली इमोजी भी बनाई है। 

विज्ञापन


नीतू कपूर ने भी इस तस्वीर को रीपोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें त्रिशाला पर गर्व है। नीतू ने लिखा, अरे बहुत प्यारा। आप जो कर रही हो उस पर गर्व है। इसके साथ ही नीतू कपूर ने भी त्रिशाला के लिए दिल वाला इमोजी बनाकर प्यार दिया है। नीतू कपूर ने लिखा कि त्रिशाला ने अपने अभिनेता पिता के विपरीत फिल्म उद्योग के बाहर अपना करियर चुना।

 

विज्ञापन

गौरतलब है कि त्रिशाला पेशे से साइकोथेरेपिस्ट हैं और अमेरिका से बाहर काम करती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बातचीत करती रहती हैं। इसके अलावा आस्क मी एनीथिंग की मेजबानी भी करती हैं, जिसमें वह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के ऊपर लोगों को जागरुक करती हैं। इसके अलावा, वह इंस्टाग्राम के जरिए अपने व्यक्तिगत अनुभवों को भी साझा करती हैं। एक बार उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खुलासा किया था। उनका कहना था कि वह एक ऐसे व्यक्ति को 'डेटिंग' कर रही थी, जिसने उसके साथ 'कचरा' जैसा व्यवहार किया। यह भी बताया था कि कैसे उन्होंने इस रिश्ते पर काबू पाया। त्रिशाला संजय दत्त और ऋचा शर्मा की बेटी हैं। संजय और ऋचा ने 1987 में अमेरिका में शादी की थी। ब्रेन ट्यूमर के कारण 1996 में ऋचा शर्मा की मौत हो गई थी। इसके बाद संजय दत्त ने 2008 में मान्यता से शादी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें