फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar: सलमान खान की 'सिकंदर' पर आया नया अपडेट, फिल्म से जुड़ा इंडस्ट्री का यह बड़ा नाम

Wed, 17 Apr 2024 12:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान की आगामी फिल्म सिकंदर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मशहूर संगीत निर्देशक प्रीतम चक्रवर्ती इस फिल्म को अपनी धुनों से सजाएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
विज्ञापन
सलमान खान, सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइगर 3 के बाद सलमान खान जल्द ही सिंकदर नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा गई थी, जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी साउथ के मशहूर निर्देशक एआर मुर्गदास को सौंपी गई है। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

AR Rahman-Taylor Swift: क्या टेलर स्विफ्ट के साथ काम करने जा रहे हैं एआर रहमान? खुद किया खुलासा!

प्रीतम चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में संगीत देंगे प्रीतम 
इस  बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अपने गानों से लाखों दिलों पर राज करने वाले प्रीतम चक्रवर्ती इस फिल्म में संगीत देंगे। प्रोजेक्ट के साथ उनके जुड़ने से फैंस फिल्म में शानदार संगीत की उम्मीद जता रहे हैं। इससे पहले सलमान की फिल्म टाइगर 3 में भी प्रीतम ने ही संगीत दिया था। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी उस फिल्म के गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। 
Mammootty-Prithviraj Sukumaran: 14 साल बाद होने जा रहा है यह काम, ममूटी और पृथ्वीराज सुकुमारन फिर दिखेंगे साथ!
विज्ञापन

प्रीतम चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
चार्टबस्टर गानों के लिए हैं मशहूर
प्रीतम की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन संगीतकारों में होती है। उन्हें सुपरहिट गानों के लिए जाना जाता है। हर शैली के गाने बनाने में उन्हें महारत हासिल है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सिंकदर में भी लोगों को चार्टबस्टर गाने सुनने को मिलेंगे। प्रीतम ने फैंटम, ढिशूम, छिछोरे, तड़प, 83 समेत दर्जनों फिल्मों में दिए संगीत से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया है। साजिद के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म तड़प में प्रीतम के संगीत का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला था। वहीं, उनका बनाया खैरियत गाना यूट्यूब पर 100 करोड़ बार देखा जा चुका है। निर्देशक एआर मुर्गदास की बात करें तो उन्हें बॉलीवुड में गजनी और हॉलीडे जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी हॉलीडे फिल्म में प्रीतम संगीत दे चुके हैं। फिल्म के गाने लोगों को खूब पसंद आए थे। प्रीतम के आगामी प्रोजेक्ट में मेट्रो इन दिनों का नाम भी शामिल है। इसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है।
Bollywood: महादेव के भक्त हैं ये बॉलीवुड सितारे, काशी विश्वनाथ के दर्शन कर मांगी फिल्म को हिट कराने की दुआ....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें