फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित होंगे अमिताभ, इस अभिनेता को भी मिलेगा विशेष सम्मान

Tue, 16 Apr 2024 11:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 82वीं पुण्यतिथि 24 अप्रैल 2024 को इस साल का लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले 34 सालों से मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान संस्थान फिल्म, समाज, कला आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों का सम्मान करता रहा है। मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 82वीं पुण्यतिथि 24 अप्रैल 2024 को इस साल का लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा। वहीं रणदीप हुड्डा को भी इस साल मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (विशेष पुरस्कार) से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को मिलेगा सम्मान

गौरतलब हो कि विगत 34 सालों से मंगेशकर परिवार मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान संस्थान के माध्यम से समाज के अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान करता रहा है। अब तक संस्थान की तरफ से 200 लोगों का सम्मान किया जा चुका है। इस साल अभिनेता अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा। 

लिस्ट में शामिल 11 कलाकारों के नाम

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार- ए. आर रहमान (लंबी संगीत सेवा), मोहन वाघ पुरस्कार - गालिब नाटक (उत्कृष्ट नाट्यनिर्माण 2023-23), आनंदमयी पुरस्कार - दीपस्तंभ फाउंडेशन मनोबल, मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार- पद्मिनी कोल्हापुरे ( लंबी फिल्म सेवा), मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार- रूप कुमार राठौड़ (लंबी संगीत सेवा), मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार- रणदीप हुड्डा (उत्कृष्ठ फिल्म निर्माण) विशेष पुरस्कार आदि को दिया जाएगा। इस वर्ष यह सम्मान कुछ 11 लोगों को दिया जाएगा।

Rahul Vaidya: एपी ढिल्लों के गिटार तोड़ने की हरकत पर भड़के राहुल वैद्य, बोले- अपनी जड़ें मत भूलो भाई

गदगद हुए हृद्यनाथ मंगेशकर 

हृद्यनाथ मंगेशकर ने कहा, 'मास्टर दीनानाथ गायक, संगीतकार और रंगमंच के महान कलाकार थे। स्टेज कलाकार के लिए उनका अतुलनीय योगदान रहा। वह महाराष्ट्र और भारत के लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। उनकी याद में, मंगेशकर परिवार दिग्गजों को सम्मानित करने के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान पुरस्कार का आयोजन करता है। हम इन पुरस्कारों के लिए जनता का प्यार और समर्थन पाकर खुश हैं।'

BMCM: फिल्म में दिखी इजराइल के आयरन डोम जैसी तकनीक की झलक, भारतीय विजन में 3000 वर्ष पहले हुई थी इसकी कल्पना
विज्ञापन

रूप कुमार राठौड़ ने जताई खुशी 

वहीं रूप कुमार राठौड़ ने कहा, 'यह हमारा सौभाग्य है कि मुझे यह सम्मान दिया जा रहा है। यह मेरे कठोर संगीत साधना का परिणाम है। मंगेशकर परिवार के द्वारा संगीत के लिए यह सम्मान मिलना मेरे लिए किसी ऑस्कर और फिल्मफेयर से कम नहीं है।'

Isha-Samarth Breakup: ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का हो गया ब्रेकअप! इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें