सलमान खान और कटरीना कैफ की आगामी फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे भाईजान फैंस को एक के बाद एक तोहफा दे रहे हैं। मेकर्स भी सलमान खान के चाहने वालों को सरप्राइज देने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म के साथ क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को लेकर यशराज फिल्म्स ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक बहुत ही बड़ा सहयोग किया है।