फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhika Madan: बॉडी शेमिंग से कई बार जूझ चुकीं सजनी शिंदे की यह एक्ट्रेस, बोलीं- लोगों का काम है कहना

Sat, 28 Oct 2023 12:21 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अभिनेत्री राधिका मदान अपनी फिल्मों के साथ-साथ बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। फिलहाल उनकी फिल्म 'सजनी शिंदे की वायरल वीडियो' बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम दिखाने के लिए उतर चुकी है, जिसे लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में हैं। इस बीच मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में राधिका मदान ने बॉडी शेमिंग को लेकर अपने अनुभवों पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उनके शरीर को लेकर की गई टिप्पणियों पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन


बॉडी शेमिंग को लेकर कही यह बात
राधिका मदान ने खुलासा किया कि वह कई बार बॉडी शेमिंग का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने बॉडी शेमिंग से जुड़े कई किस्से साझा करते हुए बताया कि एक फिल्म के लिए उन्होंने 12 किलोग्राम वजन बढ़ाया था। शूटिंग खत्म होने के बाद जब उन्होंने अपना वजन घटाया, तब उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Boman Irani: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी शाहरुख खान की डंकी, बोमन ईरानी ने किया बड़ा दावा
विज्ञापन


आलोचकों की बातों पर नहीं देतीं ध्यान
राधिका मदान ने कहा, 'कोई भी कभी खुश नहीं रह सकता। जब पटाखा के लिए मैंने अपना वजन करीब 12 किलोग्राम बढ़ाया, तब मुझ पर कमेंट्स किए गए। वहीं, जब मैंने अंग्रेजी मीडियम के लिए अपना वजन कम किया, तब भी मुझे शर्मिंदा करने की कोशिशें की गईं। मेरा काम अपने किरदार के हिसाब से खुद को दिखाना है। वजन बढ़ने या कम होने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आलोचक तो हमेशा कुछ न कुछ कहते ही रहते हैं। ऐसे में मैं उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती हूं। 
विज्ञापन


निमरत कौर संग इस फिल्म में आईं नजर
सजनी शिंदे का वायरल वीडियो फिल्म की बात करें तो यह फिल्म बीते शुक्रवार (27 अक्तूबर) को सिनेमाघर में रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। फिल्म की कहानी हाई स्कूल टीचर सजनी शिंदे पर आधारित है। राधिका मदान के अलावा इस फिल्म में निमरत कौर, भाग्यश्री, सुबोध भावे, चिन्मय मंडलेकर, शशांक शिंदे और सुमित व्यास हैं।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: रोहित शेट्टी की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे अक्षय, मोहित सूरी करेंगे फिल्म का निर्देशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें