फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhika Madan: खुद को इंडस्ट्री की करीना समझती थीं राधिका मदान, 'जबड़ा टेढ़ा है' कमेंट ने उठाया आंखों से पर्दा

Fri, 03 Nov 2023 01:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में आने से पहले उनसे अक्सर कहा जाता था कि वह इतनी खूबसूरत नहीं हैं और उनका जबड़ा भी टेढ़ा है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन
राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में अपने दम पर अपनी पहचान बनाने वाली राधिका मदान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। 'अंग्रेजी मीडियम' , 'शिद्दत' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं राधिका मदान को इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल झेलना पड़ा था। अब हाल ही में, एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में आने से पहले उनसे अक्सर कहा जाता था कि वह इतनी खूबसूरत नहीं हैं और उनका जबड़ा भी टेढ़ा है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन


खुद को इंडस्ट्री की करीना समझती थीं राधिका मदान
हाल ही में, एक इंटरव्यू में राधिका ने इंडस्ट्री में अपने संघर्षों का खुलासा करते हुए कहा, “मुझसे कहा गया कि मैं उतनी सुंदर नहीं हूं और मेरा जबड़ा थोड़ा टेढ़ा है। मैं काफी हैरान थी क्योंकि मेरे दिमाग में करीना कपूर थीं।' शायद वे इसे नहीं देख सके, लेकिन एक अच्छी जौहरी को हीरा दिख ही जाता है।''
 

Akshara Haasan: कमल हासन की बेटी ने मुंबई के खार में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, इतने करोड़ रुपये है कीमत

विज्ञापन

'जबड़ा टेढ़ा है' कमेंट ने उठाया आंखों से पर्दा
राधिका ने इंटरव्यू में आगे यह भी खुलासा किया कि एक सेलिब्रिटी के रूप में उनके बारे में अक्सर सामने आने वाली फर्जी और फेक न्यूज पर वह कैसे प्रतिक्रिया देती हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बारे में लिखी हर बात पढ़ती हैं और जब उन्हें कोई ऐसी चीज मिलती है, जो उन्हें पसंद नहीं है तो वह उस पर खूब हंसती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले वह अक्सर नकारात्मकता से प्रभावित रहती थीं और खुद को साबित करना चाहती थीं और गलत धारणाओं को बदलना चाहती थीं, लेकिन अब अभिनेत्री इन बातों को इग्नोर करना पसंद करती हैं।
विज्ञापन

 

Elvish Yadav: रेव पार्टी के आरोपों को एल्विश यादव ने किया खारिज, वीडियो साझा कर यूट्यूबर ने दी सफाई

इस फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हालिया रिलीज फिल्म सजनी शिंदे में नजर आई थीं। यह फिल्म बीते शुक्रवार (27 अक्तूबर) को सिनेमाघर में रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। फिल्म की कहानी हाई स्कूल टीचर सजनी शिंदे पर आधारित है। राधिका मदान के अलावा इस फिल्म में निमरत कौर, भाग्यश्री, सुबोध भावे, चिन्मय मंडलेकर, शशांक शिंदे और सुमित व्यास हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें