फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshara Haasan: कमल हासन की बेटी ने मुंबई के खार में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, इतने करोड़ रुपये है कीमत

Fri, 03 Nov 2023 01:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षरा हासन ने कथित तौर पर मुंबई के खार इलाके में एक लग्जरी प्रोजेक्ट में 15.75 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है।
विज्ञापन
अक्षरा हासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार कमल हासन और अभिनेत्री सारिका की छोटी बेटी अक्षरा हासन ने कथित तौर पर मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। साल 2015 में फिल्म 'शमिताभ' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अक्षरा कई हिंदी और तमिल फिल्मों का हिस्सा रही हैं। लेकिन इन दिनों वह बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी के कारण अक्षरा सुर्खियों में बनी रहती हैं और आज उनके चर्चा में आने की वजह उनका लग्जरी अपार्टमेंट है।   

विज्ञापन

इतने करोड़ में खरीदा फ्लैट
एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षरा हासन ने कथित तौर पर मुंबई के खार इलाके में एक लग्जरी प्रोजेक्ट में 15.75 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षरा का नया अपार्टमेंट 2,354 वर्ग फुट में फैला है और 15 मंजिला एकता वर्व टावर की 13वीं मंजिल पर स्थित है। रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, इस फ्लैट के साथ तीन कार पार्किंग स्लॉट भी शामिल हैं।
Sushmita-Rohman: फिर साथ आए रोहमन-सुष्मिता सेन! 'आर्या 3' के प्रचार के दौरान पूर्व प्रेमी संग दिखीं एक्ट्रेस
विज्ञापन


मां के साथ रहती है अक्षरा
अक्षरा के फ्लैट में संलग्न बालकनी भी है और अभिनेत्री ने इसे खरीदने के लिए 94.50 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। कथित तौर पर टावर में तीन बीएचके, चार बीएचके और पांच बीएचके अपार्टमेंट हैं। बता दें, एक्ट्रेस अपनी मां के साथ मुंबई में रहती हैं। कमल हासन और सारिका ने 2002 में एक-दूसरे से तलाक लिया था।
विज्ञापन

Kingdom Of The Planet Of The Apes: हॉलीवुड फिल्म का टीजर रिलीज, वानरों के हाथों में दिखी पृथ्वी की कमान

सोशल एक्टिविस्ट भी हैं अक्षरा हासन
अक्षरा ने सला 2015 में बॉलीवुड फिल्म 'शमिताभ' से अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन और धनुष के साथ अभिनय किया था। अभिनेत्री को आखिरी बार तमिल फिल्म अच्चम मैडम नानम पायिरप्पु में देखा गया था। अभिनय के अलावा, अक्षरा हासन अलग-अलग सामाजिक कामों के लिए जानी जाती हैं।
Tiger 3: सलमान की 'टाइगर 3' को जीरो कट के साथ सीबीएफसी से मिली मंजूरी, सिर्फ संवाद में बदलाव के लिए कहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें