शाहरुख और सायरा का खास रिश्ता
उन्होंने आगे कहा, ''मैं इस बात को हमेशा याद रखूंगी कि कैसे इन यादगार मुलाकातों में से एक के दौरान आपने विनम्रतापूर्वक मेरा आशीर्वाद मांगा और अपने बालों पर मेरे हाथ के स्पर्श से आशीर्वाद मांगने की इस परंपरा की शुरुआत की। हमारे अत्यंत दुख के क्षणों में आप अपनी सांत्वना देने वाले पहले व्यक्ति थे। अल्लाह आप पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखे। ढेर सारा प्यार भेज रही हूं। जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख।''
Akriti Kakar: मां बनीं मशहूर सिंगर आकृति कक्कड़, शादी के छह साल बाद अंगना में गूंजी किलकारी
किंग खान ने रिलीज किया डंकी का टीजर
वहीं, आज शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म डंकी का टीजर रिलीज किया। उन्होंने लिखा, “अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे सरल और वास्तविक लोगों की कहानी। दोस्ती, प्यार और साथ रहने का, घर नाम के रिश्ते में होने का। एक दिल छू लेने वाले कहानीकार की दिल छू लेने वाली कहानी। इस यात्रा का हिस्सा बनना सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ आएंगे।'' वहीं बात करें फिल्म की स्टारकास्ट की तो 'डंकी' में तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Sunny Deol: सनी देओल-बॉबी देओल ने नेपोटिज्म पर खुलकर की बात, बोले- लोग गुस्से में करते हैं इस शब्द का इस्तेमाल