फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सबा अली खान ने शेयर की अपनी तस्वीर, यूजर्स ने की जमकर तारीफ

Mon, 22 Nov 2021 02:03 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सबा अली खान ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। उन्होंने अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए अपनी तस्वीरों का कोलाज शेयर किया। जिसमें से एक तस्वीर में वह चश्मा लगाए हुए दिख रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सबा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सबा अली खान ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। उन्होंने अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए अपनी तस्वीरों का कोलाज शेयर किया। जिसमें से एक तस्वीर में वह चश्मा लगाए हुए दिख रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर करते हुए इसके कैप्शन के तौर पर कवितानुमा कई लाइनें भी लिखी हैं। उन्होंने लिखा कि हमेशा अपने में ही रहो। सबा अली खान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,  चुप्पी में, विचार कर रहा है.... शांत आत्मविश्वास, भीतर देवत्व वास करता है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सबा अली खान - फोटो : instagram
उनकी इस तस्वीर पर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- माशाल्लाह आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपने बहुत खूबसूरत ड्रेस पहनी है। अधिकतर फैंस उनकी इस तस्वीर पर दिल वाले इमोजी बना रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सबा अली खान - फोटो : instagram
गौरतलब है कि सबा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सैफ अली खान से लेकर करीना कपूर खान और उनके बच्चों तैमूर और जहांगीर की तस्वीरों को अक्सर सबा अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि, वह इंस्टा पर अपनी खुद की तस्वीरें बेहद कम शेयर करती हैं।

 

4 of 5
नेहरू और पटौदी - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में उन्होंने अपने पिता की बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ दिखाई दे रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सबा पटौदी - फोटो : Instagram
सबा अली खान ने कुछ दिनों पहले अपनी मां शर्मिला टैगोर और दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की सगाई की पुरानी तस्वीर यूजर्स के लिए डाली थी। जिस पर उनके फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी थी। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी, जिसमें शर्मिला और मंसूर अली को शाही अंदाज में दिखाया गया था। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में शर्मिला और मंसूर एक समारोह के दौरान फर्श पर बैठे थे। दोनों के गले में माला थी। शर्मिला जहां भारी रेशमी पोशाक में माथे पर मांगटिके के साथ दिख रहीं थीं, वहीं मंसूर के कंधों के चारों ओर एक शॉल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें