सबा पटौदी
- फोटो : Instagram
सबा अली खान ने कुछ दिनों पहले अपनी मां शर्मिला टैगोर और दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की सगाई की पुरानी तस्वीर यूजर्स के लिए डाली थी। जिस पर उनके फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी थी। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी, जिसमें शर्मिला और मंसूर अली को शाही अंदाज में दिखाया गया था। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में शर्मिला और मंसूर एक समारोह के दौरान फर्श पर बैठे थे। दोनों के गले में माला थी। शर्मिला जहां भारी रेशमी पोशाक में माथे पर मांगटिके के साथ दिख रहीं थीं, वहीं मंसूर के कंधों के चारों ओर एक शॉल था।