इस बारे में जानकारी दी भूषण की कंपनी टी-सीरीज के प्रवक्ता ने। उन्होंने कहा कि ये अफवाहें निराधार हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं हैं। दिव्या टी-सीरीज के हेड, प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ खुशी-खुशी अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं।
पिछले कुछ दिनों से दिव्या खोसला और उनके पति भूषण कुमार को लेकर चर्चा थी कि ये दोनों एक-दूसरे से अलग होने जा रहे हैं। इनका डिवोर्स हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह महज एक अफवाह है। इस बारे में जानकारी दी भूषण की कंपनी टी-सीरीज के प्रवक्ता ने। उन्होंने कहा कि ये अफवाहें निराधार हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं हैं। बेबुनियाद बातों को तूल दी जा रही है। दिव्या टी-सीरीज के हेड, प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ खुशी-खुशी अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। ये एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि दिव्या ने सरनेम हटाने का निजी फैसला ज्योतिष के हिसाब से लिया है।
दिव्या के सरनेम हटाने से शुरू हुई चर्चा
पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि दिव्या खोसला और उनके पति अलग हो सकते हैं। इन अफवाहों को बल तब मिला, जब दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने नाम का सरनेम हटा दिया। कुमार हटकर उनका नाम सिर्फ दिव्या खोसला दिखाई देने लगा। जिसने भी इसे देखा ऐसा लगा कि शायद दोनों की शादी-शुदा जिंदगी में कुछ सही नहीं चल रहा है। लेकिन अब टी-सीरीज के प्रवक्ता ने इन्हें झूठा करार दिया।
ज्योतिष की वजह से ऐसा किया
उनका कहना है कि दिव्या ने अपना सरनेम ज्योतिष के हिसाब से हटाया है। वह ज्योतिष पर विश्वास करती हैं। इसी वजह से उन्होंने ऐसा किया। यह उनका निजी फैसला है। किसी के निजी फैसले का हमें पूरी तरह सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अपने मिडिल नेम में ‘एस’ भी जोड़ा था, जो यह इशारा करता है कि वह ज्योतिष में मानती हैं और इसी के हिसाब से अपने नाम में कुछ बदलाव भी कर सकती हैं।
शादी के लिए दिव्या की मां ने मनाया
गौरतलब है कि दिव्या और भूषण की शादी 2005 में हुई थी।‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ के सेट पर इनकी मुलाकात हुई। वहीं, से इनकी नजदीकियां बढ़ीं और भूषण को दिव्या से प्यार हो गया। हालांकि, दिव्या को शादी के लिए हां कहने के लिए उनकी मां ने प्रेरित किया था। बहरहाल, मामला सिर्फ ज्योतिष के हिसाब से नाम बदलने का है, तो ये उनकी चाॅइस है लेकिन इतना जरूर है कि इस खबर से दिव्या के फैंस को जरूर राहत की सास मिली!