हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया का निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में अभिनेता ने अंतिम सांस ली। रियो ने आज दोपहर 12.30 बजे हुआ। रियो ने बॉलीवुड की तमाम हिट फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेरा था। रियो 'दिल चाहता है', 'चक दे इंडिया' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी कई फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। अभिनेता की मौत की खबर के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है।
विज्ञापन
Bambai Meri Jaan Review: जिंदगी पिक्चर है, बेटे का सिक्सर है, और है विलेन को हीरो बनाने का मीठा सा मिक्सचर कल होगा अंतिम संस्कार
रियो कपाड़िया का अंतिम संस्कार शुक्रवार, 15 सितंबर को मुंबई के गोरेगांव में सुबह 11 बजे होगा। रियो के परिवार में इस समय मातम का माहौल छाया हुआ है। परिवार ने सोशल मीडिया पर रियो के अंतिम संस्कार के संबंध में जानकारी साझा की है। अभिनेता की खबर सामने आने के बाद मनोरंजन जगत के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। परिवार की बात करें तो रियो के परिवार में उनकी पत्नी मारिया फराह और दो बच्चे अमन और वीर हैं।
रियो कपाड़िया को शाहरुख खान की 'चक दे इंडिया', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'दिल चाहता है' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया था। आखिरी बार वह हाल ही में आई प्राइम वीडियो की शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर, कल्कि केकलां और जिम सारभ स्टारर वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ में दिखाई दिए थे।