फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: 'हमारी बेटियां ही हमारा भविष्य हैं', शाहरुख खान ने 'जवान' को गर्ल पावर फिल्म बताते हुए कही यह बात

Thu, 14 Sep 2023 02:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान के एक फैन ने सोशल मोडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बेटी की बनाई एक पेंटिंग साझा की।
विज्ञापन
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख की भूमिका फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में महिला शक्ति को भी दिखाया गया है। नयनतारा के अलावा फिल्म में शाहरुख खान की गर्ल गैंग ने फैंस का काफी ध्यान आकर्षित किया है। एक फैन ने 'जवान' को गर्ल पावर वाली फिल्म कहा, इस पर शाहरुख खान ने भी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

Mujib: 'दुनियाभर में गूंज उठेगी मुजीबुर्रहमान की कहानी',  TIFF में 'मुजीब' की स्क्रीनिंग पर बोले श्याम बेनेगल

नन्ही फैन ने बनाई पेंटिंग
दरअसल, शाहरुख खान के एक फैन ने सोशल मोडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की। फैन ने अपनी बेटी के हाथों बनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें महिलाओं के प्रतीक गुलाबी रंग से कलाकारी दिखाई गई है। इस पर शाहरुख खान ने प्यार जताया है और पेंटिंग की भी खूब तारीफ की।
विज्ञापन

Jawan: 'जवान' के फैन बन अल्लू अर्जुन ने की शाहरुख खान तारीफ, किंग खान ने किया 'पुष्पा' को तोहफा देने का वादा
विज्ञापन


शाहरुख खान ने लुटाया प्यार
फैन ने लिखा, 'हम 'जवान' का दूसरा शो देखकर लौटे। मेरी 11 साल की बेटी सीधे अपने कमरे में चली गई और पेंटिंग बनाने लगी। कुछ घंटों बाद वो बाहर आई और उसने यह तस्वीर दिखाई। उसका कहना है कि उसे विक्रम राठौड़ बहुत पसंद आया। जब मैंने पूछा कि गुलाबी रंग क्यों? तो बेटी ने बताया कि 'जवान' फिल्म गर्ल पावर के बारे में है। आपका क्या कहना है'?

ये एक्ट्रेस हैं गर्ल गैंग में शामिल
शाहरुख खान ने इसे री-पोस्ट कर लिखा है, 'आपकी बेटी बिल्कुल सही कह रही है। 'जवान' गर्ल पावर पर आधारित फिल्म है। विक्रम राठौड़ का भी यही मानना है। हमारी बेटियां हमारा भविष्य हैं...अपनी बेटी को मेरा प्यार देना'। बता दें कि सात सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'जवान' में शाहरुख के गर्ल गैंग को दिखाया गया है, जिसमें छह एक्ट्रेस हैं। ये भूमिकाएं सान्या मल्होत्रा, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्या, प्रियामणि, लहर खान और आलिया कुरैशी ने अदा की हैं।
Dhadkan 2: 'गदर 2' के बाद अब शिल्पा शेट्टी की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल, मेकर्स ने कर ली तैयारी!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें