फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadha: 21 की उम्र में ऋचा को मिला था ऋतिक रोशन की मां का किरदार, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 26 Nov 2023 02:42 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा फिल्मों के अलावा बेबाक बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। ऋचा चड्ढा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। अभिनेत्री हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे 3' में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, और ऋचा चड्ढा के दमदार अभिनय की भी तारीफ की गई थी। हाल ही में, एक मीडिया बातचीत में ऋचा चड्ढा ने खुलासा किया कि जब वे 21 वर्ष की थी, तब उन्हें ऋतिक रोशन की मां का किरदार निभाने का रोल मिला था, भले ही अभिनेता उनसे उम्र में बड़े थे।
विज्ञापन


21 की उम्र में मिला ऋतिक की मां का किरदार
मीडिया बातचीत में ऋचा चड्ढा ने खुलासा किया कि एक समय में उन्होंने ऋतिक रोशन की मां की भूमिका निभाने का ऑफर मिला था। अभिनेत्री ने कहा, 'जब कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे ऋतिक रोशन की मां का किरदार निभाने के लिए कहा तो मैं कुछ समय के लिए आश्चर्यचकित रह गई। मैं यह सोचकर हैरान थी कि कास्टिंग डायरेक्टर को कैसे लगा कि 21 वर्ष की लड़की बड़ी उम्र की महिला का किरदार निभा सकती है। सच में मैं हैरान थी कि डायरेक्टर ने बिना सोचे समझे मुझे यह किरदार निभाने के लिए कह दिया।'

यह भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान ने बताया 'किसी का भाई किसी की जान' की असफलता का कारण, समय को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन


मां का किरदार निभाने से किया इनकार
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने उसी समय ऋतिक रोशन की मां का किरदार निभाने से मना कर दिया। उसके बाद कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे कभी बुलाया नहीं वो अलग बात है।' अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे बहुत बुरा लगा कि आप युवा अभिनेताओं को ले रहे हैं और उन्हें बूढ़ा बना रहे हैं। यह न केवल उनके लिए बल्कि उन पुराने कलाकारों के साथ भी अन्याय था जिन्होंने इस भूमिका को निभाया।'
विज्ञापन


इस फिल्म में आई थीं नजर  
ऋचा चड्ढा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित फिल्म 'फुकरे 3' में नजर आई थीं। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। यह फिल्म चार युवाओं के बीच दोस्ती के बंधन को दिखाती है। इसमें ऋचा भोली पंजाबन की भूमिका में दिखीं। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui: गुरु ओशो का किरदार निभाना चाहते हैं नवाजुद्दीन, आईएफएफआई में अभिनेता ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें