फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से चंद मिनटों पहले रीमा लागू के साथ हुआ था ये सब, एक्स-हसबेंड ने खोला राज

Mon, 22 May 2017 10:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
पति विवेक के साथ रीमा लागू - फोटो : Spotboye
विज्ञापन
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा मां रही रीमा लागू का बुधवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से सभी सकते में हैं। किसी को नहीं मालूम कैसे उनकी तबीयत अचानक इतनी बिगड़ गई।
विज्ञापन


उनके एक्स-हसबैंड विवेक लागू ने उनकी मौत के तकरीबन एक हफ्ते बाद खुलासा कर बताया है कि उस रात क्या हुआ था। एंटरटेनमेंट वेबसाइट स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि रीमा लागू को दिल की कोई बीमारी नहीं थी। उस रात जब उन्होंने तबीयत खराब होने का बताया तो उनकी बेटी और दामाद उन्हें रात को एक बजे कोकिलाबेन अस्पताल ले कर गए।

उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी को लगा कि उन्हें एसिडिटी के कारण ये तकलीफ हो रही है। रीमा के ईसीजी के बाद हमें पता चले कि उन्हें हाल ही में माइल्ड हार्ट अटैक आया था। रीमा को आईसीयू में रखा गया था।' विवेक लागू ने कहा कि जब उनकी बेटी उनके फैमिली डॉक्टर को रीमा की कंडीशन के बारे में बता रही थीं तभी रीमा सो गईं और फिर कभी नहीं ऊठीं। 'रीमा सो गई और खर्राटे लेने लगीं। इसके बाद अचानक से उनका पल्स रेट और ब्लड प्रेशर गिर गया। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुए।'
विज्ञापन


विवेक ने आगे बताया कि जब रीमा अस्पताल में भर्ती थीं तब उनके साथ केवल उनके बेटी और दामाद ही मौजूद थे। उन्हें रीमा की मौत की खबर उनकी बेटी ने घर आकर दी थी। रीमा और विवेक लागू की मुलाकात साल 1976 में हुई थी जब दोनों साथ में बैंक में काम करते थे। मुलाकात के दो सा बाद दोनों ने शादी कर ली थी लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय टिक नहीं पाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें