फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुबारकां' का पोस्टर रिलीज, हंसाने आ गई चाचा-भतीजे की जोड़ी

Mon, 22 May 2017 08:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'मुबारकां' फिल्म का पोस्टर
विज्ञापन
बॉलीवुड को 'नो एंट्री' और 'वेलकम' जैसी हिट कॉमेडी फिल्में देने वाले अनीस बज्मी एक बार फिर सभी को हंसाने आ गए हैं। उनके निर्देशन में बन रही फिल्म 'मुबारकां' का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आपको अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की चाचा-भतीजे की जोड़ी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने डबल रोल निभाया है। एक लुक में वह पगड़ी पहने सरदार बने दिख रहे हैं तो वहीं अनिल ने भी कुछ ऐसा ही लुक अपनाया है। फिल्म में अर्जुन के लव इंट्रेस्ट का रोल आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज निभाती नजर आएंगी। हालांकि फिल्म के पहले पोस्टर से दोनों ही हीरोइनें गायब हैं लेकिन उम्मीद है कि फिल्म से उनका लुक भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

फिल्म का फर्स्ट लुक मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के आईपीएल फाइनल मैच के दौरान एक्स्ट्रा इनिंग्स में रिलीज किया गया। इसके बाद चाचा अनिल कपूर ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारी भोली सूरत पर मत जाइए। ये चाचा-भतीजा कुछ नहीं करने वाले हैं।' अनिल और अर्जुन की ये मजेदार जोड़ी 28 जुलाई को दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है।
विज्ञापन

  Don't go by our innocent faces! The Chacha - Bhatija(s) are up to no good! Wait for #28thJuly to know the full story! @arjunk26 #Mubarakan pic.twitter.com/MLM5HxwRTp — Anil Kapoor (@AnilKapoor) May 21, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें