फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइमा सेन बोलीं: मेरे लिए जरूरी नहीं है शादी, मैं बहुत खुश हूं

Tue, 19 Oct 2021 07:39 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री राइमा सेन का कहना है कि उन्होंने अभी शादी नहीं करना का फैसला लिया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा, मेरे लिए शादी जरूरी नहीं है। मैं बिना शादी के ही खुश हूं। राइमा ने कहा कि लोगों को लगता है कि मेरी शादी नहीं हुई है, तो मैं खुश नहीं हूं, लेकिन मैं बिना शादी के बहुत खुश हूं।
 
विज्ञापन
राइमा सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री राइमा सेन का कहना है कि उन्होंने अभी शादी नहीं करना का फैसला लिया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा, मेरे लिए शादी जरूरी नहीं है। मैं बिना शादी के ही खुश हूं। राइमा ने कहा कि लोगों को लगता है कि मेरी शादी नहीं हुई है, तो मैं खुश नहीं हूं, लेकिन मैं बिना शादी के बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि अविवाहित जीवन उन्हें कई तरह की स्वतंत्रता देता है। जिनमें यात्राएं शामिल हैं। शादी नहीं की है, इसलिए वह स्वतंत्र हैं। राइमा ने कहा कि अभी मैं सिर्फ अपने माता-पिता के अलावा किसी और के प्रति जवाबदेह नहीं हूं।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि वह शादीशुदा नहीं है, इसलिए उनका निजी जीवन सुर्खियों में नहीं आता है। राइमा का कहना है कि उन्हें अपने लव और लाइफ के बारे में सवालों का जवाब देना वैसे भी पसंद नहीं है। उनका कहना है कि शादी कोई अंतिम लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कोई ऐसा चैप्टर भी नहीं है कि जिसके बिना जीवन अधूरा हो, या फिर जो जीवन को पूरा कर सके। राइमा ने यह भी कहा कि लोग पता नहीं क्यों यह सोचते हैं कि शादी का मतलब अंत है। उन्होंने कहा, मैं अपने जीवन में खुश हूं और अभी शादी का कोई फैसला नहीं किया है। 
 

विज्ञापन

राइमा का कहना है कि वह अपने जीवन में सही व्यक्ति के आने का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सही वक्त और सही समय आने पर वह शादी कर लेंगी। लेकिन इस वक्त अपनी करियर में व्यस्त हैं। राइमा ने कहा, अगर मुझे कोई ऐसा मिल जाए जिससे मैं मिलूं और प्यार में पागल हो जाऊं, तो मैं शादी करने का फैसला करूंगी। राइमा सेन बंगाली और हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री हैं, जो कि 7 नवंबर 1979 को पैदा हुई। उनकी मां मुनमुन सेन और नानी सुचित्रा सेन अपने समय की मशहूर अभिनेत्रियां थीं। सुचित्रा सेन को बंगाली सिनेमा की महानायिका कहा जाता है। इसके साथ ही राइमा की छोटी बहन रिया सेन भी अभिनेत्री हैं।  वह राजशाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। राइमा की दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं। उनकी छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं। राइमा के पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें