फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: माधवन ने पूरी की अपनी अगली फिल्म ‘धोखा अराउंड द कॉर्नर’ की शूटिंग, गुलशन कुमार की बेटी का होगा डेब्यू

Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही अपनी अगली सीरीज ‘डिकपल्ड’ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहे पैन इंडियन स्टार आर माधवन ने मंगलवार को अपनी नई हिंदी फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली। इस फिल्म से टीसीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रही हैं। 
विज्ञापन
धोखा अराउंड द कॉर्नर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही अपनी अगली सीरीज ‘डिकपल्ड’ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहे पैन इंडियन स्टार आर माधवन ने मंगलवार को अपनी नई हिंदी फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली। इस फिल्म से टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग कोरोना काल में ही शुरू हुई थी और एयर बबल में रहते हुए ही फिल्म की कास्ट और क्रू ने इसकी ज्यादातर शूटिंग पूरी की। फिल्म का नाम है, ‘धोखा अराउंड द कॉर्नर’ और इस फिल्म में अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी एक खास किरदार में दिखेंगे।

विज्ञापन


अभिनेता आर माधवन, खुशाली कुमार और अपारशक्ति खुराना की इस फिल्म को म्यूजिक कंपनी टी सीरीज़ ही बना रही है। फिल्म के निर्देशक कूकी गुलाटी है। फिल्म ‘धोखा अराउंड द कॉर्नर’ एक सस्पेंस थ्रिलर है। शूटिंग पूरी होने के साथ ही इसका थीम पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। एक सस्पेंस थ्रिलर के रूप में बनी फिल्म ‘धोखा अराउंड द कॉर्नर’ अगले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज  होगी।

 

धोखा अराउंड द कॉर्नर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी हीरोइन के बारे में अभिनेता आर माधवन कहते हैं, "खुशाली कुमार एक ऐसी प्रतिभा है, जिनकी जितनी भी तारीफ करें, कम ही रहेगी।" माधवन और खुशाली दोनों ने ही अपनी आगामी टी सीरीज फिल्म की समय की परवाह किए बिना शूटिंग की है। शूटिंग पूरी होने को लेकर खुश और उत्साहित खुशाली कहती हैं, "यह मेरे लिए एक बहुत ही भावनात्मक दिन है, मेरे लिए एक साल पहले शुरू हुई यात्रा आखिरकार अपने आनंदमय समापन पर आ गई है। कूकी के साथ शूटिंग और माधवन, अपारशक्ति और दर्शन के साथ काम करने का अनुभव बेहद सुखद रहा है।" फिल्म में दर्शन कुमार का भी एक खास किरदार है।

विज्ञापन

धोखा अराउंड द कॉर्नर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं अभिनेता अपारशक्ति खुराना कहते हैं, "अद्भुत प्रतिभाओं के साथ शूटिंग के अनुभव का सफर बेहद रोमांचक रहा है। प्रतिभाशाली आर. माधवन और खुशाली कुमार के साथ काम करना बेहद खुशी की बात थी। इतने दृढ़ विश्वास के साथ फिल्म और कास्ट को संभालने के लिए कूकी गुलाटी को सलाम।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें