अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इंटरनेट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में अनुष्का पहले की तरह स्लिम और फिट दिखाई दे रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वालीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनुष्का अक्सर अपने लाइफ इवेंट्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वह भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी बीच अनुष्का ने हाल ही में इंटरनेट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में अनुष्का पहले की तरह स्लिम और फिट दिखाई दे रही हैं।
सामने आईं इन तस्वीरों में अनुष्का स्विमिंग पूल में मजे करती नजर आ रही हैं। अपनी बेटी के जन्म के बाद इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने पुराने अंदाज में फिर नजर आईं। उनकी इस तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही वह इस पर लगातार लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में एक- दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। यह कपल इसी साल की शुरुआत में एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं। दोनों ने ही अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। वहीं, बेटी के जन्म के बाद से ही अभिनेत्री फिल्मों से दूर परिवार के साथ समय बिता रही हैं।
वर्कफ्रंट की बाते करें तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर भी ओटीटी पर अपनी शुरुआत की है। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले 'बुलबुल' और 'पाताल-लोक' रिलीज हो चुकी है।