वहीं, प्रियंका वीडियो में कैप्शन में लिखा है, 'एक जैसी सोच रखने वाले व्यक्तियों की एक शानदार टीम के साथ काम करना, पॉजिटिव और क्रिएटिव दृष्टिकोण के साथ इसे आगे ले जाने की पहल वाकई में अमेजिंग है। पिछले दो वर्षों में दुनिया में आए आमूलचूल परिवर्तनों से जुड़ा है। मैं नये फेस्टिव के साथ-साथ, इस नए अध्याय को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इंडियन फिल्मों लवर होने के नाते यकीन है कि इस स्ट्रॉन्ग प्लेटफॉर्म के जरिए जल्द ही हम दुनिया को भारतीय सिनेमा दिखाएंगे।
बता दें कि चोपड़ा को सर्वसम्मति से एमएएमआई के बॉर्ड ऑफ ट्रस्टी द्वारा नामित किया गया था जिसमें नीता एम अंबानी (सह-अध्यक्ष), अनुपमा चोपड़ा (महोत्सव निदेशक), अजय बिजली, आनंद जी महिंद्रा, फरहान अख्तर, ईशा अंबानी, कबीर खान, कौस्तुभ धवसे, किरण राव, राणा दग्गुबाती, रितेश देशमुख, रोहन सिप्पी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, विक्रमादित्य मोटवानी, विशाल भारद्वाज और जोया अख्तर शामिल हैं।