फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसान: पिता के निधन की खबर मिलते ही शूटिंग छोड़ गांव पहुंची यह अभिनेत्री, देर तक शव निहारने से हुआ ऐसा हाल

Tue, 17 Aug 2021 05:25 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

चर्चित अभिनेत्री और सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर नयना मुके के पिता मंजाराम मुके का निधन हो गया है। 
विज्ञापन
मंजाराम मुके-नयना मुके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित अभिनेत्री और सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर नयना मुके के पिता मंजाराम मुके का निधन हो गया है। उस वक्त एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए नयना पुणे में मौजूद थीं और ये खबर मिलते ही अपने गांव मनखेड के चिखलगांव पहुंच गई हैं। ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए नयना ने बताया कि उनके पिता को पैरों में और पेट में दर्द महसूस हुआ था और दर्द बर्दाश्त न कर पाने उन्हें दर्द निवारक इंजेक्शन लगाया गया लेकिन उसके तुरंत बाद ही उनके पिता की हालत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। वह कहती हैं, ‘मैं अपने पिता के बहुत ही ज्यादा करीब रही हूं। उनके निधन से यूं लगता है कि जैसे मेरा संसार ही उजड़ गया। मैं तो जब घर पहुंची तो यूं लगा कि पापा अभी उठकर बैठ जाएंगे। मैं घंटों उनको यूं ही निहारती रही औऱ उसके बाद चक्कर खाकर गिर गई।’

विज्ञापन
विज्ञापन

नयना मुके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नयना के पिता की आयु अभी सिर्फ 65 वर्ष ही थी और वह हाल ही में मुबंई से अपने गांव आए थे। आयात-निर्यात का कारोबार करते रहे मंजाराम मुके के अंतिम संस्कार में कोविड प्रोटोकॉल के लागू होने के बावजूद सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में नयना के पिता के निधन का समाचार मिलने के बाद लोगों ने शोक जताया है। पिता के निधन के चलते नयना की जिन सीरीज व सीरियल की शूटिंग में व्यवधान आया है, उन्हें नयना ने अतिरिक्त समय लेकर पूरा करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें