अभिनेत्री प्राची देसाई ने अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन प्राची किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में, प्राची ने एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में लोग उन्हें बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने की सलाह देते थे।
इंडस्ट्री में ईमानदार से किया काम
प्राची देसाई ने अपने 15 साल से अधिक के फिल्मी करियर के बारे में बात की। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने इंडस्ट्री में हमेशा ईमानदारी से काम किया है। हालांकि, मुझे यह बात बोलने की जरूरत नहीं है। मैं जब केवल 19 वर्ष की थी, तब मुझे अपनी पहली फिल्म मिली थी। उस समय हर दूसरा व्यक्ति मुझे इंडस्ट्री में कैसे काम करना है, किसके साथ काम करना है, इसपर अपनी राय देता था। तब मुझे नहीं पता था कि इंडस्ट्री में कैसे काम किया जाता है। उस समय मैं अच्छे मार्गदर्शन की तलाश में थी।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir: रजनीकांत को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, भाजपा नेता अर्जुनमूर्ति ने साझा किया पोस्ट
बड़ें अभिनेताओं के साथ काम करने की मिली सलाह
उन्होंने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'जिन लोगों के साथ मैं काम कर रही थी, उन्होंने मुझसे कुछ बहुत ही बुद्धिमानी भरी बातें कही थीं। वे मुझसे कहते थे कि अगर इंडस्ट्री में पहचान बनानी है, तो आपको केवल बड़ी फिल्में ही करनी चाहिए। यहां तक कि वे मुझे बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने के लिए भी कहते थे। उन लोगों ने मुझसे कभी लीक से हटकर कुछ नया करने पर कभी बात नहीं की।'
प्राची का वर्कफ्रंट
प्राची देसाई के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री ने वर्ष 2006 में एकता कपूर के सीरियरल 'कसम' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 2008 में फिल्म 'रॉक ऑन' के साथ फिल्मों में कदम रखा। 'रॉक ऑन' के बाद प्राची ने वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई सुपरहिट फिल्म में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में प्राची के अलावा अजय देवगन, इमरान हाशमी थे।
यह भी पढ़ें: Saindhav: इस दिन रिलीज होगा 'सैंधव' का ट्रेलर, फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने किया खुलासा