अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी तो इससे पहले हम बड़े पर्दे पर देख चुके हैं। लेकिन पहली बार एक फिल्म मे हमें साउथ के सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण एक फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग आज ही हैदराबाद में शुरू हुई है जिसकी जानकारी खुद बाहुबली अभिनेता प्रभास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। उनके इस पोस्ट पर दर्शकों ने भी अपनी उत्सुकता जाहिर की।
इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर
प्रभास ने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है इस बात की जानकारी उन्होने शूटिंग के पहले क्लैप की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए दी। उन्होने इस तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए लिखा, ‘गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भारतीय सिनेमा के गुरु के लिए पहला क्लैप देना मेरे लिए सम्मान की बात है’। शुरुआत हो चुकी है।' इस तस्वीर के साथ उन्होने अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, नाग अश्विन और वैजयंती मूवीस को भी टैग किया।
प्रभास
- फोटो : Instagram
हैदराबाद में शुरू हुई शूटिंग
फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल आज से हैदराबाद में शुरू हो चुका है। जिसके लिए अमिताभ बच्चन भी हैदराबाद पहुंच चुके हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रभास भी पहली बार साथ नजर आएंगे। इन तीन बड़े कलाकारों को एक साथ फिल्मी परदे पर देखना प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस फिल्म के लिए ये दोनों दमदार शूट करने वाले हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हो चुका है। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नाग अश्विन कर रहे हैं।
नाग अश्विन की अंतिम फिल्म सावित्री थी
निर्देशक नाग अश्विन एक बहुत ही लोकप्रिय निर्देशक हैं। नाग अश्विन ने फिल्म 'सावित्री' का निर्देशन किया थाl इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया थाl बता दें कि ये फिल्म अभिनेत्री सावित्री के जीवन पर आधारित कहानी थी। इस फिल्म को बनाने में कई लोगों ने कड़ी मेहनत की थी और ये फिल्म नाग अश्विन के लिए बहुत खास थी।
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, प्रभास
- फोटो : Instagram
भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी
बता दें कि ये फिल्म एक मेगा बजट फिल्म है जिसमें पहली बार अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ में नजर आने वाली है। फिल्म का टाइटल क्या होगा अब तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सभी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैl रामोजी फिल्म सिटी में नया सेट बनाया गया हैl यह भारत की महंगी फिल्मों में से एक होगीl 'वैजयंती मूवीस' की स्थापना अश्विन दत्त ने की हैl उन्होंने कई शानदार फिल्मों का निर्माण किया हैl इस फिल्म के साथ वैजयंती मूवीस के 50 वर्ष पूरे होने जा रहे हैंl