फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी का दावा, 'पोर्न नहीं इरोटिक फिल्में बनाते थे राज', एप के कंटेंट पर जानकारी से किया इनकार

Sat, 24 Jul 2021 03:22 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पोर्न फिल्में शूट करने के मामले में फंसे राज कुंद्रा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बयान दिया है कि उनके पति पोर्न नहीं इरोटिक फिल्में बनाते थे।
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर पूछताछ के लिए पहुंची थी। खबरों की मानें तो पुलिस यह जांच कर रही है कि शिल्पा शेट्टी को उनके पति के अश्लील फिल्म कारोबार से कथित तौर पर जुड़े होने की जानकारी थी या नहीं। पुलिस की एक टीम उनके बंगले पर गई थी, जो कि वहां पर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही। इसी बीच शिल्पा ने एक बयान दिया है जो सुर्खियों में बना हुआ है।

विज्ञापन


शिल्पा ने बताया कि उन्हें हॉटशॉट के कंटेंट के बारे में जानकारी नहीं थी और उनका इससे कोई लेना देना नही है। शिल्पा ने यह दावा किया है कि इरोटिक और पोर्न फिल्में अलग होती हैं, राज पोर्न फिल्में नहीं बनाते थे।
 

विज्ञापन

सिर्फ इतना ही नहीं, शिल्पा ने और भी बातें कही हैं। दरअसल, पुलिस ने अपनी जांच में दावा किया है कि राज कुंद्रा इस घिनौने रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने न सिर्फ 'हॉटशॉट्स' (Hotshots App) एप की शुरुआत की, बल्कि जांच की भनक लगते ही 2019 में इस एप को अपने जीजा प्रदीप बख्शी की लंदन वाली कंपनी केनरिन को बेच भी दी। इसके बाद राज मुंबई से ही पॉर्न फिल्मों का सारा कारोबार देखते थे। वहीं शिल्पा का कहना है कि उनके बहनोई प्रदीप बख्शी ही इस धंधे से जुड़े थे, उनके पति निर्दोष हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें