फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra Case: फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट का खुलासा होते ही राज कुंद्रा ने बदल दिया था मोबाइल फोन

Tue, 27 Jul 2021 01:07 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) फंसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) फंसते नजर आ रहे हैं। इस मामले में आए दिन कई सारे नए खुलासे हो रहे हैं। इस दौरान राज कुंद्रा का नाम पहली बार इस मामले में आया। खबरों की मानें तो पुलिस के मुताबिक जब फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। उस दौरान राज कुंद्रा ने तुरंत अपना फोन चेंज बदल दिया था। बता दें कि फरवरी में यह मामला सामने आया था उसी दौरान राज कुंद्रा ने अपना फोन बदल लिया था। उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद अब इस बात का खुलासा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी
बीती रात राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने फरवरी में उमेश कामत को पोर्न रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। उमेश कामत, कुंद्रा की कंपनी के लिए पहले काम कर चुके थे। 

इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं राज कुंद्रा
मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें