शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आई थी। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें उनके निधन की बात कही गई। पोस्ट के मुताबिक, अभिनेत्री सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। अभिनेत्री की मौत की खबर पर सितारों और फैंस का विश्वास करना मुश्किल हो रहा था, जिसपर रहस्य बरकरार था। हालांकि, अब इस रहस्य से पर्दा उठ चुका है। पूनम पांडे जीवित हैं, जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक वीडियो साझा करते हुए किया।