बॉलीवुड के दिग्गज गायक केके यानी कृष्ण कुमार कुन्नथ का 31 मई को तबीयत खराब होने के बाद निधन हो गया था। इससे न सिर्फ फैंस के बीच बल्कि फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। कई हस्तियों ने केके को श्रद्धांजलि अर्पित की। अब पंकज त्रिपाठी ने गायक केके के निधन पर शोक व्यक्त किया,अभिनेता ने उन्हें याद करते हुए बताया कि केके उनके पसंदीदा गायक थे और वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।