फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddhanth Kapoor: ड्रग मामले में हिरासत में श्रद्धा के भाई, सोशल मीडिया पर फिर उठी सुशांत के लिए न्याय की मांग

Mon, 13 Jun 2022 12:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक सुशांत सिंह राजपूत की मौत को कल यानी 14 जून को दो साल पूरे जाएंगे। अभिनेता की मौत के बाद से चर्चा में आया ड्रग केस लगातार सुर्खियों में है।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत,श्रद्धा कपूर,सिद्धांत कपूर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक सुशांत सिंह राजपूत की मौत को कल यानी 14 जून को दो साल पूरे जाएंगे। अभिनेता की मौत के बाद से चर्चा में आया ड्रग केस लगातार सुर्खियों में है। इस मामले में अब तक कई बड़े कलाकारों के नाम सामने आ चुके हैं। इसी क्रम में आज बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सिद्धांत का नाम सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग शुरू कर दी है। साथ ही श्रद्धा कपूर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। आइए जानते हैं अब इस मामले में क्या है नेटिजन्स की प्रतिक्रिया- 

विज्ञापन

एक यूजर ने लिखा, सीबीआई फास्ट ट्रैक एसएसआर केस। पहले ही काफी देरी हो चुकी है। रोडब्लॉक क्या है? कृपया इसे हटा दें और अपना काम पूरी लगन से करें। वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, हमारे मन की बात है सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय और बस यही डिमांड है।
 



 

 

 

एक फैन ने लिखा, कल सुशांत की मौत के 2 साल पूरे होंगे, इस मामले में न्याय के अलावा सब कुछ हुआ। उनकी आत्मा को हर रोज बदनाम किया जा रहा है और उनका मजाक उड़ाया जा रहा है लेकिन सिस्टम और एजेंसियों ने परवाह नहीं की, जो वास्तव में शर्म की बात है।
 

 

विज्ञापन

इसके अलावा फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर को भी ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, कई ऐसे भी हैं, जो उन्हें कर रहे हैं। अभिनेत्री के भाई के गिरफ्तार होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। 

 



 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें