फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khufiya: 'खुफिया' अंदाज में हुआ विशाल भारद्वाज की नई फिल्म का एलान, अनाउंसमेंट वीडियो देखकर बढ़ जाएगी उत्सुकता

Wed, 13 Sep 2023 06:09 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेटफ्लिक्स ने विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित और निर्देशित अपने अपकमिंग स्पाई ड्रामा फिल्म 'खुफिया' की घोषणा की है।
विज्ञापन
खुफिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेटफ्लिक्स ने विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित और निर्देशित अपने अपकमिंग स्पाई ड्रामा फिल्म 'खुफिया' की घोषणा की है। इस फिल्म के फर्स्ट अनाउंसमेंट में सभी पात्रों की मजेदार झलक दिखाई गई है। इस थ्रिलर फिल्म में तब्बू, अली फजल और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में होंगे।

विज्ञापन


सस्पेंस से भरपूर है फिल्म 
इस अनाउंसमेंट वीडियो में, तब्बू को केवल मोटी लाइनों वाली एक स्क्रिप्ट मिलती है, और भारद्वाज का दावा है कि यह एक  'खुफिया' स्क्रिप्ट है, जबकि फिल्म निर्माता अली को कोई फिल्म की स्क्रिप्ट भी नहीं सुनाता है। तो वही दूसरी ओर, वामीका को इस बारे में बोलने की भी अनुमति नहीं है कि वह उनके साथ काम कर रही है। इस प्रकार से फिल्म खुफिया की रिलीज की तारीख भी अब तक एक गुप्त रहस्य है।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म 
नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘फिल्म इतनी 'खुफिया' रखो की एक्टर्स भी पूछे फिल्म क्या है? जल्द आ रहा है ये खुफिया मिशन सिर्फ नेटफ्लिक्स पर'। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें