नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram
इसके बाद दोनों एक-दूसरे को प्यार से किस करते हैं और केक काटते हैं। नेहा और रोहनप्रीत की शादी पिछले साल हुई है। लेकिन उन्होंने अपने पोस्ट में 'हमें 25वीं सालगिरह मुबारक' लिखा है। हालांकि, नेहा ने इसके पीछे का कारण भी बताया है। दोनों ने ही एक-दूसरे को केक भी खिलाया। नेहा और रोहनप्रीत पहली बार पिछले साल अगस्त में अपने म्यूजिक वीडियो नेहू दा व्याह की शूटिंग के दौरान मिले थे। इसके बाद दो महीने के भीतर दोनों ने शादी कर ली थी। पिछले साल द कपिल शर्मा शो में नेहा ने कहा था कि जब उसने और रोहनप्रीत ने पहली बार बात करना शुरू किया, तो स्पष्ट कर दिया था कि वह शादी करना चाहती है।