फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: प्राइवेट जेट से लंदन में आलीशान बंगले तक, इन चार महंगी चीजों के मालिक हैं काजोल-अजय

Tue, 19 Oct 2021 08:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल हैं। दोनों ने दुनिया की नजरों से छिपकर घर की छत पर शादी रचाई थी। दोनों ही सालों से फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। काजोल और अजय अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। काजोल और अजय देवगन ने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं, जिस वजह से उनकी फीस भी काफी मोटी है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, दोनों करोड़ों में कमाते हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
 
काजोल और अजय देवगन का मुंबई में करोड़ों का एक आलीशान बंगला है। इसके अलावा भी इस खूबसूरत कपल के पास कई ऐसी लग्जरी चीजें हैं, जिससे आप इनके रॉयल लाइफस्टाइल का अंदाजा लगा सकते हैं। आज इस स्टोरी में हम आपको काजोल और अजय की कुछ लग्जरी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें शानदार कार कलेक्शन से लेकर एक प्राइवेट जेट तक शामिल है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
जुहू में आलीशान बंगला
काजोल और अजय का जुहू में आलीशान बंगला है, जहां पर दोनों सालों से रह रहे हैं। इस घर का नाम ‘शिवा शक्ति’ है। इसके अलावा, कपल ने लॉकडाउन में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। ये प्रॉपर्टी उनके घर के आस-पास है। रिपोर्ट के मुताबिक, अजय और काजोल की नई प्रॉपर्टी 60 करोड़ रुपये की है, जो 590 स्क्वायर यार्ड की फैली हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
लंदन में शानदार घर
हर बॉलीवुड स्टार की तरह काजोल और अजय ने भी विदेश में प्रॉपर्टी खरीद रखी है। उनका लदंन में एक शानदार घर है। रिपोर्ट के मुताबिक, कपल का ये घर लंदन के पार्क लेन में स्थित है और इस घर की कीमत लगभग 54 करोड़ रूपए है।

4 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
प्राइवेट जेट
अजय देवगन उन भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके पास अपना पर्सनल जेट है। उन्होंने साल 2010 में 6 सीटर का प्राइवेट जेट खरीदा था। वह इसका इस्तेमाल शूटिंग्स, प्रमोशन और पर्सनल ट्रिप्स के लिए करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
कार कलेक्शन
काजोल और अजय देवगन कई महंगी गाड़ियों के मालिक हैं। साल 2019 में अभिनेता ने ‘Rolls Royce Cullinan’ कार खरीदी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार की कीमत 6.95 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, कपल के पास ‘ऑडी Q7' से लेकर ‘BMW X7 SUV’ समेत कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जो अपनी लेटेस्ट तकनीक के लिए चर्चाओं में बनी रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें