फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Case: आर्यन खान ड्रग केस के पंच गवाह प्रभाकर सेल का निधन, वकील ने बताया सच

Sat, 02 Apr 2022 08:42 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद समीर वानखेड़े पर आरोप लगाने वाले प्रभाकर सेल का निधन हो गया है।

विज्ञापन
प्रभाकर सेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए पंच गवाह प्रभाकर सेल की मौत हो गई है। उनके वकील तुषार खंडारे ने बताया कि शुक्रवार (एक अप्रैल) को चेंबूर के माहुल इलाके में स्थित अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने से प्रभाकर का निधन हो गया। प्रभाकर का पार्थिव शरीर शनिवार (दो अप्रैल) सुबह 11 बजे अंधेरी स्थित उनके घर लाया गया। 

विज्ञापन

कौन थे प्रभाकर सेल?
स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल का दावा था कि वह केपी गोसावी के पर्सनल बॉडीगार्ड थे। बता दें कि केपी गोसावी वहीं हैं, जिसकी आर्यन के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इतना ही नहीं, प्रभाकर सेल ने हलफनामे में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर आरोप भी लगाया था। सेल का कहना था कि वानखेड़े मामले के स्वतंत्र गवाह आरोपियों को खरीदने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

ड्रग केस के प्रमुख गवाह थे प्रभाकर
प्रभाकर सेल को इस मामले में प्रमुख गवाह माना जाता था। प्रभाकर के अनुसार, ड्रग्स केस मामले में 25 करोड़ रुपये के भुगतान पर चर्चा भी थी, जिसमें एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को आठ करोड़ रुपये देने का दावा किया गया था। बता दें कि पहले एनसीबी जांच का नेतृत्व कर रहा था, लेकिन प्रभाकर के दावे के बाद एनसीबी हरकत में आई और समीर वानखेड़े व अन्य के बयान दर्ज करने के लिए पांच सदस्यीय टीम को मुंबई भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें