इस फोटो पर एक शख्स ने कमेंट किया कि वह पहली बार जया बच्चन को इतना खुलकर मुस्कराते हुए देख रहा है। इस शख्स ने लिखा कि वह पहली बार जया की मुस्कान देख रहा है। वहीं, एक दूसरे यूजर्स ने लिखा कि नानी सर्वश्रेष्ठ है। एक यूजर्स अंकूर तिवारी ने इस तस्वीर के नीचे रॉकस्टार कमेंट किया है जिसके जवाब में नव्या ने लिखा है, नानी हैं। इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने लव यू कमेंट किया है। वहींं, एक यूजर्स ने लिखा, तेरी मोरनी। इस पर नव्या ने उसे दिल वाला इमोजी बनाकर रिप्लाई किया। नव्या और जया की इस खूबसूरत तस्वीर को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।