फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री पायल घोष का दावा: अज्ञात हमलावरों ने की थी एसिड अटैक की कोशिश, वीडियो जारी कर सुनाई पूरी कहानी

Mon, 20 Sep 2021 08:44 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री पायल घोष का दावा है कि उन पर अज्ञात हमलावरों ने एसिट अटैक की कोशिश की थी। पायल ने वीडियो जारी कर कहा कि अज्ञात हमलावरों ने उन पर अटैक किया और एसिड फेंकने की कोशिश की। उन्होंने कहा, यह घटना उस वक्त की है जब वो मुंबई स्थित अपने घर के लिए निकलीं थीं।
विज्ञापन
पायल घोष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री पायल घोष का दावा है कि उन पर अज्ञात हमलावरों ने एसिट अटैक की कोशिश की थी। पायल ने वीडियो जारी कर कहा कि अज्ञात हमलावरों ने उन पर अटैक किया और एसिड फेंकने की कोशिश की। उन्होंने कहा, यह घटना उस वक्त की है जब वो मुंबई स्थित अपने घर के लिए निकलीं थीं। जब वो अपनी कार में बैठ रही थीं, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनपर अटैक किया और उनका सामान छीनकर भाग गये।

विज्ञापन


पायल ने बताया कि हमलावरों का चेहरा मास्क से ढका हुआ था। उनको इस हमले में मामूली चोटें भी आई हैं। उन्होंने मजबूती से हमलावरों का सामना किया और झुकी नहीं। आपको बता दें कि इससे पहले पायल घोष फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं।

पायल बोलीं- मेरे चिल्लाने पर हमलावर भाग खड़े हुए
पायल का कहना है कि उन पर रॉड से हमले की कोशिश की गई। हमलावरों के हाथ में एसिड जैसा कुछ था। उन्होंने कहा कि मैं जोर से चिल्लाई जिस कारण हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। इस दौरान रॉड से उनके बाएं हाथ पर चोट आई है। पायल ने कहा कि ऐसा वाकया उनके साथ मुंबई में पहली बार हुआ है। उन्होंने वीडियो जारी कर घटना के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन

पायल ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने  इस मामले में ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से मदद की मांग की थी। हालांकि, अनुराग ने उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया था। पुलिस ने इस मामले में अनुराग से पूछताछ भी की थी। पायल ने पिछले साल सितंबर में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अनुराग कश्यप ने 2013 में उनका यौन उत्पीड़न किया था। हालांकि, मुंबई पुलिस को दिए गए अपने बयान में कश्यप ने आरोप का खंडन करते हुए कहा कि उस समय वो एक शूटिंग के लिए श्रीलंका में थे। अनुराग ने इन आरोपों को "पूर्ण झूठ" करार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें