फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Konkona Sen Sharma: 'एक ही जगह तक सीमित नहीं रहना है', ओटीटी को लेकर कोंकणा सेन शर्मा का बड़ा खुलासा

Thu, 12 Oct 2023 10:19 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोंकणा सेन शर्मा ने कहा, 'मुझे लगता है कि ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जिन्हें थिएटर और सिनेमा में चमकने का अवसर नहीं मिला है और उन्हें इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के ये शानदार अवसर मिले हैं।
विज्ञापन
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा हाल ही में 'मुंबई डायरीज सीजन 2' में नजर आई हैं। यह शो अमेजन प्राइम वीडियो पर 6 अक्तूबर को रिलीज हुआ है। शो में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अभिनेत्री ने शो में एक कमजोर महिला का डॉ. चित्रा दास का किरदार निभाया है। कोंकणा के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स अपना ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं। इसे लेकर हाल ही में कोंकणा ने एक बातचीत के दौरान कहा कि ओटीटी ने एक्टर्स को अपना टैलेंट दिखाने का प्लेटफॉर्म दिया है। 
विज्ञापन


ओटीटी पर क्या बोलीं कोंकणा
कोंकणा सेन शर्मा ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ये ओटीटी प्लेटफॉर्म है। मैं चाहती हूं कि वास्तव में कुछ और भी हो, क्योंकि केवल पांच के आसपास हैं और यह सीमित है क्योंकि बहुत अधिक कंटेट बनाया जा रहा है।' उन्होंने कहा, 'स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अभिनेताओं को चमकने और दर्शकों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी दिया है।'

रैंप वॉक पर अजब ढंग से नाचने पर ट्रोल हुईं सबा
विज्ञापन


कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का दिया अवसर
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जिन्हें थिएटर और सिनेमा में चमकने का अवसर नहीं मिला है और उन्हें इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के ये अद्भुत अवसर मिले हैं। इसके अलावा, वेब श्रृंखला में क्या होता है कि व्यक्ति सीजन के अनुसार चरित्र में ढलने में सक्षम होता है, उस पर निर्माण करता है, जो एक दिलचस्प प्रारूप है और हमारे पास वास्तव में कई प्रकार के प्रारूप खुले हैं और आपको केवल एक ही जगह तक सीमित नहीं रहना है।'
विज्ञापन


Doree: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छोटे पर्दे की बड़ी जिम्मेदारी, ‘उड़ान’ भरने को तैयार हो रही ‘डोरी’

निखिल आडवाणी ने किया सीरीज का निर्देशन
कोंकणा सेन शर्मा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। हालांकि एक समय के बाद वह कई स्ट्रीमिंग शोज के लिए काम करने लगीं। अभिनेत्री को वर्ष 2020 में मेडिकल ड्रामा सीरीज 'मुंबई डायरीज़ 26/11' में देखा गया था। 'मुंबई डायरीज' सीजन 2 में कोंकणा सेन शर्मा के अलावा मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज का निखिल आडवाणी ने निर्देशित किया है। 

Ratna Pathak: रत्ना ने की वहीदा रहमान की वकालत, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड पर तंज कस इंडस्ट्री को दिखाया आईना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें