नासर के पिता महबूब बाशा का निधन
- फोटो : Social media
साउथ के दिग्गज अभिनेता नासर के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के पिता महबूब बाशा का निधन हो गया है। उन्होंने 95 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। अभिनेता के पिता उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे, जिस कारण अचानक स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने की वजह से मंगलवार को उनका चेंगलपेट स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
महबूब के पिता का अंतिम संस्कार
उसी दिन शाम को अभिनेता के पिता का अंतिम संस्कार हुआ। उपस्थित लोगों में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल थे। इस बीच कई मशहूर हस्तियों ने नासर के पिता के लिए शोक संदेश भेजे हैं। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी अभिनेता के पिता के निधन पर दुख जताया।
Kajol: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गदगद हुईं काजोल, बेटी नीसा देवगन की खास तस्वीर साझा कर लिखा भावुक नोट
पिता के कारण शोबिज में आए नासर
नासर के शोबिज में कदम रखने का मुख्य कारण उनके पिता थे, जिन्होंने उन्हें फिल्म और अभिनय संस्थानों में शामिल कराया। उनके पिता चाहते थे कि वह अभिनय सीखें और सिनेमा के क्षेत्र में चमकें। अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए नासर शुरुआत में साउथ इंडियन फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के फिल्म इंस्टीट्यूट में शामिल हो गए। वह तमिलनाडु इंस्टीट्यूट फॉर फिल्म एंड टेलीविजन टेक्नोलॉजी भी गए। शुरुआती दौर में प्रयास सफल नहीं होने के बावजू नासर के पिता को अपने बच्चे पर अटूट विश्वास था। नासर आज स्टार और प्रतिभाशाली अभिनेता बन गए।
Bollywood Actress: इन बॉलीवुड हसीनाओं ने बिजनेसमैन संग रचाई शादी, करोड़ों में करते हैं व्यापार
नासर का वर्कफ्रंट
नासर साउथ के एक प्रमुख अभिनेता बने। उनके पास अभिनेता संघ के अध्यक्ष का पद भी है। वर्तमान में अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। बड़े पर्दे पर उनकी आखिरी उपस्थिति मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'पोन्नियिन सेलवन 2' में थी। फिल्म में विक्रम, कार्ति, जयम रवि, तृषा, ऐश्वर्या राय, विक्रम प्रभु, सरथ कुमार, प्रकाश राज, शोभिता धूलिपाला और जयराम सहित अन्य सितारे शामिल थे। नासर 'बाहुबली' में अपनी भूमिका के लिए भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में बिज्जलदेव की भूमिका निभाई।
Kangana Ranaut: 'छात्रों को जरूर दी जानी चाहिए मिलिट्री ट्रेनिंग', कंगना ने भारतीय सैनिकों के बारे में की बात