फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Social Media: दुबई में छुट्टियां मना रही हैं मौनी रॉय, जनवरी में करने जा रहीं शादी

Sat, 30 Oct 2021 10:41 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
1 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
टीवी की नागिन कही जाने वाली मौनी रॉय आज के समय में सिर्फ टेलीविजन पर ही नहीं बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर रही हैं। मौनी रॉय अपने अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन को लेकर भी काफी मशहूर हैं। मौनी रॉय अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। मौनी अपनी इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद प्रशंसक अपनी नजरें उन पर से हटा नहीं पा रहे हैं।

दुबई में बिता रही हैं छुट्टियां

हाल ही में मौनी रॉय ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करके इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया। दरअसल मौनी रॉय हाल ही में इंडिया और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए दुबई पहुंची थीं। जिसके बाद वो दुबई में ही छुट्टियां बिताती हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए नहीं थक रहे हैं।

2 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
गाउन में नजर आईं मौनी रॉय

अपने हालिया पोस्ट में मौनी रॉय स्ट्रैप वाली फुल लेंथ गाउन में नजर आईं। इस गाउन में मौनी हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। व्हाइट, ब्लू, ऑरेंज और येलो स्ट्रिप्स वाली ड्रेस में मौनी रॉय जमकर अपनी कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। मौनी रॉय ने काउच पर लेटकर कभी बैठकर अपनी तस्वीर साझा की।
 

 

3 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसक उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे आपका स्टाइल पसंद हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हो’। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तस्वीर पर कई इमोजी साझा किए। मौनी रॉय के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।  
 




 

4 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
जनवरी में करने जा रही हैं शादी 

मौनी रॉय लंबे समय से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। उनकी शादी की प्लानिंग का खुलासा उनके कजिन ने किया है। कहा जा रहा है कि मौनी सूरज से दुबई में ही शादी करेंगी। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मौनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अब अपनी शादी को लेकर भी वो खूब चर्चा में हैं। फैंस उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। सूरज दुबई बेस्ड बिजनसमैन हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। 
 
विज्ञापन

5 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं मौनी रॉय 

मौनी रॉय एक बंगाली परिवार से संबंध रखती हैं। वह शुरू से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। मौनी रॉय ने अपनी स्कूली पढ़ाई पश्चिम बंगाल से ही की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। मौनी रॉय के माता-पिता चाहते थे कि वह एक पत्रकार बनें। मौनी रॉय पहली बार अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म 'रन' के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आई थीं। 


 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें