कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्मों से अधिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। काफी समय से दोनों की शादी को लेकर मीडिया में अफवाहों का बाजार गर्म हैं। हालांकि इन दोनों ने ही ना तो कभी अपने रिश्ते को स्वीकार किया है और शादी की खबरों को लेकर भी कटरीना कैफ ने साफ इनकार किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये दोनों 7 से 9 दिसम्बर के बीच शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
नए घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरों के बीच एक और खबर सामने आई है। जिसमें कहा जा रहा है कि शादी के बाद विक्की और कटरीना अपने नए घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना और विक्की पिछले काफी समय से जुहू में अपने लिए नया आशियाना देख रहे थे और उन्हें फाइनली एक अपार्टमेंट पसंद आया है और शादी के बाद दोनों वही शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। घर देखने के बाद उन्होंने डील फाइनल कर दी है।